लाइव न्यूज़ :

मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान ने UPSC में दिखाया दम, बताया मॉडलिंग से निकलकर कैसे किया पूरा IAS बनने का सपना

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 09:31 IST

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा  का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। यूपीएससी की परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐश्वर्या श्योराण एक सफल मॉडल रह चुकी हैं, जो साल 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं। ऐश्वर्या श्योराण ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 93वां स्थान हालिस किया है।ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी मां अभी भी उन्हें मिस इंडिया बनते हुए देखना चाहती हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सफलताओं की कई कहानियां इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इनमें से एक कहानी ऐश्वर्या श्योराण की भी है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 93वां स्थान हालिस किया है। ऐश्वर्या की कहानी का बेहद दिलचस्प मोड़ ये है कि इन्होंन ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर सिविल सेवा की तरफ रुख किया और फिर इसमें सफलता हासिल की।

दरअसल, ऐश्वर्या श्योराण एक सफल मॉडल रह चुकी हैं, जो साल 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं। अपने सेलेक्शन के बाद ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनको मॉडलिंग करते देखने का सपना उनकी मां है। ऐश्वर्या की मां ने पूर्व मिस वर्ल्ड व अभ‍िनेत्री ऐश्वर्या राय के नाम पर उनका नाम इसलिए ही रखा था क्योंकि वो भी एक दिन इसी तरह अपनी पहचान बनाए। 

मॉडलिंग से निकलकर आसान नहीं था आईएएस बनना

ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी मां अभी भी उन्हें मिस इंडिया बनते हुए देखना चाहती हैं। वैसे वह मिस इंडिया के 21 फाइनलिस्ट में चुन ली गई थी। लेकिना उनका हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाना एक सपना था। इसके लिए मैंने मॉडलिंग करियर से थोड़ा ब्रेक लेकर सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। मॉडलिंग से निकलकर आईएएस बनने का सपना पूरा करना आसान नहीं था लेकिन असंभव भी नहीं था। 

प्रतिभा वर्मा ने किया लड़कियों में टॉप

ऐश्वर्या के मुताबिक वह बचपन से ही पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थी और न ही उन्होंने कोई कोचिंग क्लासेस ली थी। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की बेटी ने देश भर में लड़कियों में टॉप किया है। यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली प्रतिभा वर्मा को ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, लड़कियों में प्रतिभा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच