जब रैप करते हुए खुद के ही बाल काट बैठीं शाहिद कपूर की ये एक्ट्रेस, फैंन्स भी हैं हैरान

By मेघना वर्मा | Published: April 30, 2019 03:33 PM2019-04-30T15:33:10+5:302019-04-30T15:33:10+5:30

कियारा अडवानी जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक फेमस सर्जन का किरदार निभाया है। फिल्म के टीजर के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह है।

kiara advani seen rapping and cut her hair | जब रैप करते हुए खुद के ही बाल काट बैठीं शाहिद कपूर की ये एक्ट्रेस, फैंन्स भी हैं हैरान

जब रैप करते हुए खुद के ही बाल काट बैठीं शाहिद कपूर की ये एक्ट्रेस, फैंन्स भी हैं हैरान

Highlightsकियारा जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देंगी। कियारा के कलंक फिल्म के गाने फर्स्ट क्लास के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी।

गली बॉय में रणवीर सिंह के रैप को देखने के बाद सभी पर अब रैप का बुखार चढ़ गया है। सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड पर भी रैप का जुनून है। तभी तो एक्टर-एक्ट्रेस सभी आज कल रैप करते दिख रहे हैं। रिसेंटली कियारा अडवानी भी रैप करती दिखीं हैं। सिर्फ यही नहीं कियारा ने रैप करते-करते खुद का बाल ही काट डाला है। 

कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रैप करती दिख रही हैं। रैप के बाद कियारा गुस्से और फ्रस्टेशन में अपने पूरे के पूरे बाल ही काट लेती हैं। कियारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,'गिल्टी एज चार्ड, मैंने बालों को काट दिया बालों का केयर ना करपाने का मुझे यही एक सल्यूशन समझ आया।'

कियारा के इस एक्ट के बाद उनके फैंस लगातार उन्हें इस चीज को लेकर कह रहे हैं कि क्यों इतने लम्बे बाल काट दिए, कितने अच्छे तो दिखते थे। हलांकि कियारा ने ऐसा क्यों किया या ये उनके किसी एड और फिल्म का हिस्सा तो नहीं इस बात की किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। 

कियारा अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं। इस बात का अंदाजा कियारा के इसी बात से लग जाता है। कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं। मगर शूट के लिए बालों को स्टाइल करने में बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। बाल हीट होते हैं इसीलिए वो उनका देखभाल नहीं कर पातीं। मगर वो खूबसूरत दिखने में आज भी बालों को बहुत महत्वपूर्ण बताती हैं। 

जल्द दिखेंगी कबीर सिंह में

कियारा अडवानी जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक फेमस सर्जन का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रीजर के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह है। फिल्म में कियारा शाहिद के अपोजिट हैं। वहीं जल्द ही कियारा अक्षय और करीना की फिल्म गुड न्यूज में दिखेंगी। 

Web Title: kiara advani seen rapping and cut her hair

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे