लाइव न्यूज़ :

कियारा आडवाणी बुजुर्ग गार्ड द्वारा सैल्यूट किए जाने पर हुईं थीं ट्रोल, अब दी है सफाई, जानिए क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2021 15:19 IST

बकौल कियारा, आप कुछ जानते नहीं, कुछ सुनते नहीं (क्या हो रहा है)। लेकिन आपको एक तस्वीर मिल जाती है जिसमें एक बुजुर्ग सलाम कर रहा होता है फिर मुझे ट्रोल किया जाने लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा थावह बहुत प्यारे इंसान हैं और वह ऐसा करते हैंः कियारा आडवाणी

मुंबईः बात इसी साल के जुलाई महीने की है। कियारा आडवाणी अपनी गाड़ी में बैठी होती हैं। बुजुर्ग गार्ड दरवाजा खोलता है और उन्हें सलामी करता है। एक बुजुर्ग गार्ड द्वारा कियारा को सैल्यूट किए जाने से कुछ नेटिजंस काफी नाराज हुए थे जिसके बाद अभिनेत्री को काफी भला बुरा बोला गया था। हालांकि कुछ ने साथ देते हुए कहा था कि इसमें कुछ गलत नहीं है वह अपना बस काम कर रहा था।

कियारा आडवाणी ने इस मुद्दे पर 5 महीने बाद कुछ कहा है। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए साक्षात्कार में कियारा ने कहा कि ठीक ऐसे ही एक पुरुष अभिनेता के साथ हुआ था लेकिन उन्हें कुछ नहीं  कहा गया। लेकिन मुझे ट्रोल किया गया। 

घटना का जिक्र करते हुए कियारा ने आगे कहा, "मुझे यह समय याद है और यह वास्तव में मेरे साथ ही हुआ। मैं कहीं गई थी। पैपराजी तस्वीरें ले रहे थे। उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। जब बुजुर्ग ने गाड़ी का दरवाजा खोलते हुए सैल्यूट किया।'' कियारा ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। वह बहुत प्यारे इंसान हैं और वह ऐसा करते हैं।

बकौल कियारा, 'आप कुछ जानते नहीं, कुछ सुनते नहीं (क्या हो रहा है)। लेकिन आपको एक तस्वीर मिल जाती है जिसमें एक बुजुर्ग सलाम कर रहा होता है फिर मुझे ट्रोल किया जाने लगता है। लेकिन जब ऐसा ही एक पुरुष अभिनेता के साथ होता है, कोई कुछ नहीं कहता है। इसका मतलब यही हुआ कि उन्हें सलाम किया जाना चाहिए। पहले कोई किसी को सलाम करने के लिए नहीं कह रहा है, यह उनका अपना तरीका है। कभी-कभी यह बहुत ही अनावश्यक ट्रोलिंग होती है।'

 

टॅग्स :किआरा आडवाणीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!