लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्मों के खलनायक अवधेश मिश्रा ने कहा- खेसरीलाल यादव के लिए लकी हूं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 20, 2018 18:17 IST

अवधेश की पहली पॉजिटिव किरदार वाली फिल्म "मेहंदी लगा के रखना" में अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के पिता का किरदार निभाया और फिल्म सुपरहिट हुई।

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: सुपरस्टार अवधेश मिश्रा आए दिन नई-नई फिल्मों में अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे है। अवधेश को भोजपुरी इंडस्ट्री में महाखलनायक के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अवधेश भोजपुरी की हर फिल्मों में केवल खलनायक की भूमिका में दर्शको का मनोरंजन करते नजर आते हैं।

अवधेश से बातचीत के दौरान मालूम चला कि अवधेश केवल खलनायक के ही किरदार नहीं बल्कि सकारात्मक (पॉजिटिव) किरदार निभाना भी शुरू कर दिया है।

अवधेश की पहली पॉजिटिव किरदार वाली फिल्म "मेहंदी लगा के रखना" में अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के पिता का किरदार निभाया और फिल्म सुपरहिट हुई। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए अवधेश मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला। उसके बाद अवधेश ने हाल ही में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म "संघर्ष" में खेसारीलाल यादव के पिता का किरदार निभाया और वो भी सुपरहिट हुई।

दर्शको का मानना है कि अवधेश मिश्रा जिस फिल्म में खेसारीलाल यादव के पिता का किरदार निभाते हैं वो फिल्म सुपरहिट हो ही जाती है। क्योंकि अवधेश मिश्रा और खेसारीलाल यादव जब साथ में पिता और बेटे का किरदार निभाते हैं तो एक पल भी ऐसा नहीं लगता की वो एक्टिंग कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों सच में पिता और बेटे हैं। हम सभी को खेसारीलाल और अवधेश जी की ये जोड़ी बहुत पसंद आते है।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?