KBC 12: नाजिया नसीम बनीं पहली करोड़पति, 7 करोड़ प्रश्न का जवाब देकर रचेंगी इतिहास!

By स्वाति सिंह | Published: November 5, 2020 05:39 PM2020-11-05T17:39:27+5:302020-11-05T20:22:40+5:30

सोशल मीडिया पर केबीसी का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो चुका है। दर्शक इस एपिसोड को देखने के लिए काफी बेसब्र हो रहे हैं। ये स्पेशल एपिसोड 11 नवंबर 9 बजे टेलीकास्ट होगा।

KBC 12: NAZIA NASIM is Kaun Banega Crorepati 12 ’s first crorepati – 7 Crore and 1 Crore Question | KBC 12: नाजिया नसीम बनीं पहली करोड़पति, 7 करोड़ प्रश्न का जवाब देकर रचेंगी इतिहास!

KBC 12: नाजिया नसीम बनीं पहली करोड़पति, 7 करोड़ प्रश्न का जवाब देकर रचेंगी इतिहास!

HighlightsKBC के सीजन 12 में कंटेस्टेंट नाजिया नसीम इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। KBC शो का सोनी टीवी द्वारा एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है।

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में कंटेस्टेंट नाजिया नसीम (Nazia Nasim) इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। दरअसल, KBC शो का सोनी टीवी द्वारा एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। प्रोमो में नाजिया नसीम नाम की कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हूँ। अमिताभ बच्चन उनसे 15वां सवाल एक करोड़ रुपये के लिए पूछते हैं। जिसका वह सही जवाब दे देती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते है कि बधाई हो अपने एक करोड़ रुपये जीत लिया हैं। 

सोशल मीडिया पर केबीसी का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो चुका है। दर्शक इस एपिसोड को देखने के लिए काफी बेसब्र हो रहे हैं।

वैसे सीजन 12 की बात करें तो नाजिया से पहले छवि कुमार ने भी एक करोड़ के सवाल तक का सफर तय कर लिया था। विंग कमांडर की इस होनहार पत्नी ने बेहतरीन गेम दिखाते हुए 50 लाख रुपये अपने नाम किए थे। उन्होंने एक करोड़ के सवाल कर गेम छोड़ दिया था।

बता दें कि नाजिया नसीम का यह शो 11 नवम्बर को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जिसे देखना बेहद ही दिचस्प होगा। क्योंकि अब तक शो में जितने भी प्रतिभागी आए हैं वह एक करोड़ सवाल तक नहीं पहुंचे हैं। एकात प्रतिभागी ऐसे रहे है जो एक करोड़ सवाल तक पहुंचे जरूर हैं, लेकिन उस सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाएं हैं।


 

Web Title: KBC 12: NAZIA NASIM is Kaun Banega Crorepati 12 ’s first crorepati – 7 Crore and 1 Crore Question

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे