लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के लिए पद्मश्री की मांग कर ट्रोल हुईं ये अभिनेत्री, लोगों ने कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2021 10:07 IST

कविता कौशिक ने ये बात कंगना रनौत को हाल ही में मिले पद्मश्री के एवज में कही थी। कंगना को पिछले सप्ताह राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकविता कौशिक ने प्रियंका के लिए पद्मश्री की मांग कर ट्रोल हो गईंलोगों ने कहा ट्वीट करने से पहले जांच लिया करो, प्रियंका को 2016 में ही मिल चुका है

मुंबईः टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर लिखा, प्रियंका को पद्मश्री पुरस्कार क्यों नहीं मिला, शानदार अभिनेत्री हैं और उन्होंने वैश्विक स्तर पर काफी सफलता पाई है। कविता के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई यूजर्स ने बताया कि प्रियंका को 2016 में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है।

कविता कौशिक ने ये बात कंगना रनौत को हाल ही में मिले पद्मश्री के एवज में कही थी। कंगना को पिछले सप्ताह राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।

कविता कौशिक ने पति निक जोनास के साथ लक्ष्मी पूजा करते प्रियंका की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, उन्हें पदमश्री क्यों नहीं मिली !? शानदार अभिनेत्री हैं। शानदार इंसान। विश्व स्तर पर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। और हां उस बात के लिए कभी किसी वरिष्ठ या समकालीन कलाकार या किसी का अपमान नहीं किया! वह कमाल की है!!

कवित के इस ट्वीट के कुछ ही समय बाद लोगों ने अभिनेत्री को याद दिलाया कि प्रियंका चोपड़ा जोनास को पहले ही 2016 में प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है।  एक यूजर ने लिखा- ट्वीट करने से पहले जांच क्यों नहीं की !!! उन्हें 2016 में मिल चुका है !!!

एक अन्य ने लिखा- उन्होंने इसे 2016 में ही प्राप्त किया था। आपको तब मिलेगा जब राग पीएम बन जाएगा। तब तक आप शांति बनाए रखिए और ट्विटर का उपयोग करना भी बंद कर दें। अन्यथा एनसीबी बहुत जल्द आपका दरवाजा खटखटाएगा। और हां प्रियंका को किसी ऐसे व्यक्ति से सत्यापन की आवश्यकता नहीं है जो ओवरएक्ट भी ठीक से नहीं कर सकता, एक्टिंग तो दूर की बात है..।

एक यूजर ने लिखा- अब तुम जैसे लोग बताएंगे कि किस को क्या सम्मान देना है !

एक यूजर ने लिखा- तो ये क्या है, उनकी जुड़वा बहन को मिला था।

गौरतलब है कि कविता कौशिक को कॉमेडी शो "एफआईआर" में हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह शो 2006 से 2015 तक लगभग नौ वर्षों तक चला। कविता बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाकविता कौशिकहिन्दी सिनेमा समाचारपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!