लाइव न्यूज़ :

सलमान की ये फिल्म कैटरीना कैफ की है फेवरेट, एक्टर ने बताया किसके साथ जमती है उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2019 10:12 IST

जब सलमान से पूछा गया कि वो अपना कॉम्पटिशन किसे मानते हैं तो सलमान ने कहा कि उनके साथ जिन भी स्टार्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा वो उनमें से किसी से कॉम्पटिशन नहीं रखते।

Open in App

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए कैटरीना और भाईजान दोनों ही जोरो शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं रिसेंटली सलामान खान और कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में एक-दूसरे के कई राज खोले। जहां कैटरीना कैफ ने बताया कि सलमान खान की कौन सी फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। 

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने शिरकत ली। जब कैटरीना कैफ से पूछा गया कि सलमान की कौन सी फिल्म उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है तो कैटरीना ने झट से जवाब दिया तेरे नाम। कैटरीना कैफ ने बताया कि वैसे तो सलमान की ज्यादातर फिल्में उन्होंने देखी है। मगर उनकी पसंदीदा फिल्म है तेरे नाम। 

वहीं कैटरीना की इस बात पर सलमान ने फौरन कहा कि हां वो फिल्म अच्छी थी मगर उसका कैरेक्टर बहुत लूजर था। सलमान ने बताया कि तेरे नाम के प्रमोशन के समय उन्होंने सभी से ये अपील की थी कि फिल्म को सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए देखें। तेरे नाम में उनके कैरेक्टर को कभी फॉलो ना करें। क्योंकि सलमान को तेरे नाम का उनका कैरेक्टर लूजर लगता है। 

कैटरीना के साथ जमती है ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री

सलमान से जब पूछा गया कि उन्हें किस एक्ट्रेस के साथ उनकी ऑन लाइन केमेस्ट्री जमती है तो सलमान ने बताया कि कैटरीना के साथ उनकी केमेस्ट्री पसंद हैं। सलमान ने कहा बताया कि ऐसा इसलिए क्योंकि ऑफ लाइन भी कैटरीना के साथ उनकी केमेस्ट्री बहुत अच्छी है। वहीं सोनाक्षी, माधुरी और करिश्मा के साथ भी अपनी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को पसंद करते हैं भाईजान। 

नहीं मानते कोई कॉम्पटिशन

जब सलमान से पूछा गया कि वो अपना कॉम्पटिशन किसे मानते हैं तो सलमान ने कहा कि उनके साथ जिन भी स्टार्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा वो उनमें से किसी से कॉम्पटिशन नहीं रखते। बल्कि किसी की भी फिल्में हिट हों तो सबसे ज्यादा खुशी सलमान को होती है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान आमिर खान सभी से किसी भी तरह का कॉम्पटिशन नहीं मानते। 

नहीं देंगे कभी बायोपिक की परमिशन

बायोपिक के इस दौर में सलमान की बायोपिक बनाने के लिए कितने ही डायरेक्टर्स ने सोचा होगा। मगर जब सलमान से इस विषय पर पूछा गया तो भाईजान ने कहा कि वो अपनी बायोपिक बनाने की परमिशन कभी नहीं देंगे। सलमान की फिल्म भारत के बाद वो इन दिनों फिल्म दबंग 3 में बिजी हैं। 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस