लाइव न्यूज़ :

गोविंदा की पत्नी के 'बुरी बहू' कहने पर तिलमिलाईं कश्मीरा शाह, कृष्णा की पत्नी ने सुनीता आहूजा को बताया 'क्रूर सास'

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2021 15:51 IST

पिछले दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक साक्षात्कार में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा को बुरी बहू के रूप में संबोधित किया था जिसपर कश्मीरा शाह ने अब पलटवार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा पर तंज कसते हुए उन्हें बुरी बहू कहा थाकश्मीरा शाह ने अब सुनीता आहूजा पर पलटवार करते हुए क्रूर सास बताया हैदोनों ही परिवारों के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है

गोविंदा के परिवार और कृष्णा के परिवार के बीच का विवाद खत्म लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले में गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा के बयान कम आ रहे हैं लेकिन गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणियां कर रही हैं। 

पिछले दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक साक्षात्कार में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा को बुरी बहू के रूप में संबोधित किया था जिसपर कश्मीरा शाह ने अब पलटवार किया है। और सुनीता आहूजा को क्रूर सास बताया है। कश्मीरा शाह ने यह बात अपने एक ताजा ट्वीट में कही है।

सुनीता आहुजा द्वारा बुरी बहू का टैग दिए जाने पर भड़ास निकालते हुए कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया और लिखा- 'वर्क ट्रिप की वजह से बाहर थी, अभी लौटी हूं और देख रही हूं कि लोग कैसे हमारे पारिवारिक मामलों में अपना हाथ साफ कर रहे हैं। एक बयान को पढ़ते वक्त मेरे बेटे ने मुझसे पूछा कि ये बुरी बहू क्या होता है? मैंने जवाब दिया- वो जिसे एक क्रूर सास मिली हो। #checkmate'

गौरतलब है कि बीते दिनों गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा पर तंज कसते हुए कहा था- उनका एक मां की तरह ध्यान रखने के बाद, वे लोग इतना बुरा बर्ताव कर रहे हैं। परिवार में दिक्कत तब शुरू होती है जब हम बुरी बहू घर लेकर आते हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। मेरे पास जिंदगी में करने के लिए काफी काम है। मैं अपने पति गोविंदा का काम संभालती हूं। ऐसे बेमतलब की चीजों में नहीं पड़ना चाहती हूं।'

टॅग्स :गोविंदाकृष्णा अभिषेककश्मीरा शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती; जानिए अब कैसी है हालत

बॉलीवुड चुस्कीGovinda and Sunita Divorce: गोविंदा के तलाक की चर्चा तेज, जानें क्यों फैल रही अफवाह?

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ तलाक की अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीActor Govinda Discharged: 4 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे गोविंदा, फैंस को दिया धन्यवाद, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा के घुटने में लगी 9 एमएम की गोली की तस्वीर सामने आई, उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?