बॉलीवुड में भी करवा चौथ का देखने को मिलता है। ये क्रेज केवल पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी है। करवा चौथ पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी व्रत रखती हैं। करवा चौथ के त्योहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। ये त्योहार जितना आम महिलाओं के लिए खास होता है उतना ही अभिनेत्रियों के लिए भी होता है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी-
अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी यूं तो पिछले साल दिसंबर में हुई थी। लेकिन इस कपल की भी इस साल पहला करवा चौथ है। ऐसे में तो दोनों अक्सर रोमांटिक अंदाज में अपनी फोटो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं, अब देखना होगा कि ये कपल करवाचौथ कैसे सेलिब्रेट करता है।
सोनम-आनंद
सोनम कपूर ने भी इस साल आनंद आहूजा से शादी की है। ऐसे में सोनम भी अपना पहला करवा चौथ इस बार मनाएंगी। सोनम कपूर वैसे भी अपनी फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। इंतजार रहेगा कि खूबसूरत पंजाबी दुलहन लुक दिखाने के बाद वह इस पर्व पर किस अंदाज में नजर आती हैं।
भारती-हर्ष
भारती सिंह ने अपनी साथी हर्ष लिंबछिया से शादी की थी और 2018 में वह भी पहला करवाचौथ मना रही हैं। भारती को वैसे भी पारंपरिक रूप में खासा देखा जाता है। तो देखना होगा कि इस खास दिन को वैस किस खास अंदाज से पति के लिए मनाती हैं।
नेहा-अंगद
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी सोनम की शादी के कुछ दिनों बाद ही शादी की थी। नेहा धूपिया का भी ये पहला करवा चौथ होगा। नेहा इन दिनों प्रेग्नेंट भी हैं तो देखना होगा वह किस तरह से अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
श्रेया- आंद्रेई
दृश्यम फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वालीं श्रेया सरन ने इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से शादी की थी। ऐसे में इस साल श्रेया का भी ये पहला करवा चौथ है। देखना होगा कि वह व्रत रखती हैं कि नहीं और अगर रखती हैं तो किस तरह से रखती हैं।
युविका-प्रिंस
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने हाल ही में सात फेरे लिए हैं। लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ये कपल मालदीव में हनीमून मना रहा है। तो क्या युविका वहीं अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी, इसके लिए उनकी पोस्ट का इंतजार रहेगा।
Web Title: karwa chauth 2018: anushka sharma to sonam kapoor these actresses will have first karwa chauth 2018