लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर खान, देखें वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: March 2, 2019 13:57 IST

करीना ने राहुल गांधी का नाम लेने से पहले ये कहा भी कि उन्हें लगता है कंट्रोवर्शियल जवाब है मगर फिर भी वो राहुल गांधी का नाम लेना चाहेंगी।

Open in App

करीना कपूर खान आज करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। 19 साल के अपने करियर में उन्होंने सिनेमा जगत को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली करीना भले ही आज तैमूर की मां बन गई हों मगर एक समय ऐसा भी था जब वो पॉलिटिशन राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं। 

हैरान मत होइए करीना कपूर ने इस बात को खुद से ही कबूला था कि वो एक बार राहुल गांधी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। सिम्मी ग्रेवाल के टॉक शो में जब करीना ने शिरकत की थी तो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ खुद की लव लाइफ पर भी बात की थी जब सिम्मी ग्रेवाल ने उनसे पूछा कि वो किसके साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो करीना का जवाब राहुल गांधी था। 

करीना कपूर ने कहा कि वो फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और राहुल गांधी पॉलिटिकल बैकग्राउंड से। दोनों की ही फैमिली इस प्रोफेशन में बहुत पुरानी है। तो करीना को लगता था कि उनके और राहुल गांधी के पास एक-दूसरे से बात करने को और डिस्कस करने को बहुत कुछ होगा। इसीलिए करीना राहुल गांधी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। 

(वीडियो को रिचरिषी नाम के यू-ट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था)

करीना ने राहुल गांधी का नाम लेने से पहले ये कहा भी कि उन्हें लगता है कंट्रोवर्शियल जवाब है मगर फिर भी वो राहुल गांधी का नाम लेना चाहेंगी। बेबो ने बड़ी स्मार्टली इस नाम को ऑनस्क्रीन ले डाला। इस शो में सिम्मी के साथ उन्होंने कई दूसरे पहलुओं पर भी अपनी बात रखी थी। 

टॅग्स :राहुल गांधीकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?