लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान से शादी से पहले लोगों ने करीना कपूर को किया था आगाह, कहा था- वह 2 बच्चों के पिता और तलाकशुदा हैं

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2020 00:03 IST

'कॉफी विद करण' शो के दौरान करीना कपूर ने खुलासा किया कि सैफ से शादी करने से पहले करीना को कई लोगों ने रोकने की कोशिश की थी। करीना ने कहा, 'लोगों ने मुझे कहा था कि वो तो तलाकशुदा है, उनके तो दो बच्चे हैं, तुम पक्का उससे शादी करना चाहती हो?'

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर ने खुलासा किया कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले कई लोगों ने उन्हें मना किया थाबेबो ने बताया कि लोगों का कहना था कि सैफ 2 बच्चों के पिता हैं और तलाकशुदा व्यक्ति हैं।

मुंबई: करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों में शुमार है। दोनों से साल दोनों ने 2012 में शादी की थी। करीना कपूर ने पहले ही एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'टशन' के दौरान उनकी और सैफ अली खान की नजदीकियां बढ़ी थीं। वहीं, बेबो ने 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले कई लोगों ने उन्हें मना किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने तो उन्हें चेतावनी भी थी। बेबो ने बताया कि लोगों का कहना था कि सैफ 2 बच्चों के पिता हैं और तलाकशुदा व्यक्ति हैं। उनसे शादी करना सही नहीं है।

कॉफी विद करण' में करीना प्रियंका चोपड़ा के साथ गईं थी, यहां जब करण ने बेबो से पूछा आपने इतने बढ़िया इंसान से शादी की है, आपके लिए ये कैसा था? इसपर करीना कपूर ने बताया, 'मुझे खुशी है कि लोग अपने प्यार के बारे में अधिक बातें करने लगे हैं। जब मैं सैफ से शादी करना चाहती थी तो हर कोई ऐसे व्यवहार करता था कि उनके दो बच्चे हैं, वह तलाकशुदा हैं। कई लोगों ने सवाल भी किया कि क्या आपको पक्का है कि आप सैफ से शादी करना चाहती हैं? वो ऐसे बोलते थे कि आपका करियर खत्म हो जाएगा। इन सब बातों से मुझे लगता था कि प्यार में पड़ना इतना बड़ा अपराध है? शादी करना इतना बड़ा अपराध है? चलो इसे करते हैं और देखते हैं कि आगे क्या होता है।'

बता दें कि करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। हालांकि, सैफ और अमृता सिंह का 2004 में तलाक हो गया था। इसके काफी समय बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम तैमूर है। 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस