लाइव न्यूज़ :

पहली बार करीना ने शेयर की शाहिद कपूर के साथ की फोटो, लिखा-लाइफ में जो कुछ इंसान रीयल में चाहता है....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2020 12:15 IST

न‍िर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्‍म 'जब वी मेट' (Jab We Met) ने गीत के किरदार में नजर आई करीना कपूर (Kareena Kapoor) को उस समय की सबसे बड़ी एक्‍ट्रेस बना द‍िया था

Open in App
ठळक मुद्देन‍िर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्‍म 'जब वी मेट' (Jab We Met) को फैंस ने काफी पसंद किया थाकरीना कपूर ने एक खास फोटो शेयर की है।

न‍िर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्‍म 'जब वी मेट' (Jab We Met) को फैंस ने काफी  पसंद किया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में गीत के किरदार में नजर आई करीना कपूर (Kareena Kapoor) को उस समय की सबसे बड़ी एक्‍ट्रेस बना द‍िया था। अब फिल्म को 13 साल गुजर गए हैं। ऐसे में करीना कपूर ने एक खास फोटो शेयर की है।

करीना कपूर ने इस फिल्‍म के सेट की एक खास फोटो फैंस के लिए शेयर की है। इस फोटो में करीना के को-एक्‍टर और तब बॉयफ्रेंड रहे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी नजर आ रहे हैं। ये करीना और शाहिद की वो आखिरी फिल्‍म थी, जिसमें ये जोड़ी स्‍क्रीन पर एक साथ नजर आई थीं। कहा जाता है कि इसी फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

करीना ने इस फिल्‍म के सेट की एक तस्‍वीर साझा करते हुए ल‍िखा, 'मुझे तो लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रीयल में चाहता है, एक्‍चुअल में उसे वहीं मिलता है...' इस तस्‍वीर में करीना और शाहिद के साथ न‍िर्देशक इम्तियाज अली भी नजर आ रहे हैं।

शहीद से ब्रेकअप के बाद पहली बार करीना ने शाहिद के साथ की पहली फोटो शेयर की हैं। इतना ही नहीं अपने इंस्टाग्राम पर भी पहली बार एक्ट्रेस ने शाहिद के साथ की कोई फोटो शेयर की है।

 'जब वी मैट' ने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल कर द‍िया था और करीना को रातों-रात सबसे बड़ी स्‍टार बना दिया था। जबकि इसके साथ ही रिलीज हुई 'टशन' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। जब बी मेट के बाद करीना शाहिद पहली बार उड़ता पंजाब में  साथ आए थे। हालांकि दोनों का साथ का एक भी सीन फिल्म में नहीं था।

टॅग्स :करीना कपूरशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस