लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद शुरू किया काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2020 15:31 IST

सैफ अली खान और करीना कपूर अब जल्द ही फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करीना ने एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करने के बाद करीना वापस काम पर लौटी हैंकरीना कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है

सैफ अली खान और करीना कपूर अब जल्द ही फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस स्टार कपल ने खुद इस बात की पुष्टि की है। वहीं, फैंस इस गुड न्यूज़ से काफी खुश हैं। मालूम हो, करीना और सैफ की तरफ से हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसके जरिए दोनों ने बताया, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारा परिवार बढ़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

वहीं, प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करने के बाद करीना वापस काम पर लौटी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'टीम के साथ वापस आ गई हूं, बहुत मिस किया।' इस तस्वीर में करीना काफी खुश नजर आ रही हैं। करीना ने तस्वीर में ऑफ-व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ है। करीना कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। 

वहीं, प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करने के बाद करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक और दिन, एक और शूटिंग। मेरी पसंदीदा सेल्फी।' बता दें, फैंस लगातार सैफ और करीना को लगातार बधाई दे रहे हैं। यही नहीं, पटौदी और कपूर खानदान का हर सदस्य काफी खुश है। मालूम हो, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी बेहद खुश हैं। 

 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस