लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर के बाद करीना कपूर ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, घर में दूसरा बच्चा लाने की तैयारी

By विवेक कुमार | Updated: September 12, 2018 07:48 IST

करीना जल्द ही करण जौहर की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी होंगे।

Open in App

मुंबई, 11 सितम्बर: बॉलीवुड स्टार्स की तरह से ही उनके बच्चे भी मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपने जन्म के बाद से ही तैमूर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जिसे लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर काफी फिक्रमंद हैं। शायद यही वजह है कि दोनों तैमूर को अकेला नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अब इन सबके बीच खबर है कि सैफ और करीना दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है शाहिद हाल ही में दूसरे बच्चे के बाप बने हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ कोमल नहाटा के शो Starry Nights 2।oh! में शामिल हुई थीं।  इस बातचीत के दौरान करीना ने कोमल नहाटा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘सैफ और मैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन ये सब कुछ 2 साल बाद होगा।’ 

करीना का इस जवाब को सुनकर अमृता ने कहा कि, ‘मैंने करीना को पहले कह दिया है जब वो दोबारा से प्रेग्नेंट होने का फैसला लेंगी, मुझे सबसे पहले बताना क्योंकि मैं ये देश छोड़कर चली जाऊंगी।’   

बता दें कि करीना जल्द ही करण जौहर की आने वाली फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ  अक्षय कुमार भी होंगे। वहीं करीना की दूसरी फिल्म तख़्त होगी। जिसमें वह मुगल क्वीन बनेंगी।

फिल्म में  रणवीर स‍िंह, आल‍िया भट्ट, व‍िकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्‍हवी कपूर और अन‍िल कपूर शाम‍िल हैं। तख़्त में रणवीर स‍िंह 'औरंगजेब' बनेंगे और न‍िगेट‍िव क‍िरदार न‍िभाएंगे।  वहीं श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर व‍िकी कौशल के अपोज‍िट नजर आएंगी और उनकी पत्‍नी का रोल प्‍ले करेंगी। 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?