लाइव न्यूज़ :

मन करता है उन्हें उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं, नए अभिनेताओं के 20-30 करोड़ मांगने को लेकर करण जौहर

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 08:49 IST

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर के अलावा रीमा कागती, जोया अख्तर, निखिल आडवाणी और समीर नायर भी मौजूद थे। इस दौरान अपनी बात रखते हुए करण जौहर ने कहा कि व्यापार बढ़ाने वाले मेगास्टार्स से डील करना समझ आता है लेकिन वह युवा पीढ़ी की मांगों से चकित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म कंपैनियन में प्रोड्यूसर्स की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान करण जौहर ने फीस का मुद्दा उठायाकरण ने कहा कि कई युवाओं ने अपनी फीस 100 पर्सेंट तक बढ़ा दी हैउन्होंने कहा कि कुछ बिना किसी वजह के 20-30 करोड़ की डिमांड करते हैं

मुंबईः फिल्ममेकर करण जौहर नए अभिनेताओं की फीस को लेकर अपनी भड़ास निकाली है। फिल्म कंपैनियन में प्रोड्यूसर्स की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान करण जौहर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि 'कई युवाओं ने अपनी फीस 100 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। कुछ सितारे कहते हैं कि उनकी फिल्में नहीं चलीं या फिर रिलीज नहीं हुईं जिसकी वजह से उन्होंने अपनी फीस को बढ़ा दिया है।'

 इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर के अलावा रीमा कागती, जोया अख्तर, निखिल आडवाणी और समीर नायर भी मौजूद थे। इस दौरान अपनी बात रखते हुए करण जौहर ने कहा कि व्यापार बढ़ाने वाले मेगास्टार्स से डील करना समझ आता है लेकिन वह युवा पीढ़ी की मांगों से चकित हैं।

करण ने कहा, 'उन्हें (नए ऐक्टर्स) अभी खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित करना बाकी है फिर भी बिना किसी वजह के वे 20-30 करोड़ की डिमांड करते हैं। करण जौहर ने कहा कि ऐसे में उन्हें उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाने का मन करता है।'

करण के ऐसी बात बोलने पर उनसे पूछा गया कि धर्मा प्रोडक्शन जैसा प्रोडक्शन हाउस अभिनेताओं को इतनी फीस देने से कैसे मना नहीं कर सकता है। जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि ‘दूसरे प्रोडक्शन हाउस की तुलना में बेहतर सौदा करना संभव है, लेकिन यह उचित नहीं था। मैं टेक्निकल टीम को अधिक फीस देना चाहूंगा, जो वास्तव में फिल्म को विशेष बनाते हैं।'

टॅग्स :करण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!