लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह को सेलेब्स ने किया Birthday विश, कंगना रनौत से लेकर रीतेश देशमुख ने किया ट्वीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 14:26 IST

गृहमंत्री अमित शाह के बर्थडे पर लोग उन्हें ताबड़तोड़ बधाइयां दे रहे हैं। अब कुछ सिलेब्स की विशेज भी सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह का आज (22 अक्टूबर) बर्थडे है। सोशल मीडिया पर #HBDAmitShah ट्रेंड कर रहा है।बॉलिवुड सिलेब्स ने भी होम मिनिस्टर को बधाई दी है

देश के गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर  1964 को हुआ था। अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है | भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से लेकर कई राज्यों में जीत दिलाने का श्रेय अमित शाह को जाता है। आज अमित शाह को हर कोई जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। इस लिस्ट में राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल हैं।

 सोशल मीडिया पर #HBDAmitShah ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर बॉलिवुड सिलेब्स ने भी होम मिनिस्टर को बधाई दी है। कंगना रनौत, रितेश देशमुख और हेमा मालिनी सहित कई लोगों ने उनके लिए मेसेज लिखे हैं।

रितेश देशमुख ने लिखा है, हमारे गृहमंत्री श्री अमित शाह जी जो जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे।

हेमा मालिनी ने अपनी और अमित शाह की तस्वीर शेयर की है। मेसेज लिखा है, आज अमित शाह जी के बर्थडे का खुशी का मौका है। मैं कामना करती हूं कि उनका जन्मदिन स्वस्थ और खुशहाल हो और उन्हें देश की कई और साल तक सेवा करने का मौका मिले।

कंगना ने मेसेज किया है, आदरणीय गृहमंत्री अमित शाह सर, आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं, हम राष्ट्र के तौर पर बहुत भाग्यशाली हैं कि आपके जैसे इतने उत्साही और समर्पित नेता मिले हैं जो कि अपने राष्ट्र के भले के लिए एकाग्रचित्त होकर काम करते हैं।

वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अमित शाह को टिकट दिया। इन्होंने गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत दर्ज की, इसके बाद इन्होंने इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की।

टॅग्स :अमित शाहकंगना रनौतहेमा मालिनीरितेश देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस