लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौतः किसानों पर किया था ट्वीट, प्राथमिकी दर्ज, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 9, 2020 21:09 IST

अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल की है। क्याथासंदरा के निवासी नाइक ने कहा कि उनकी ओर से दी गई आपराधिक शिकायत पर अदालत ने इलाके के थाने को अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाने के निरीक्षक को रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) से एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी।

बेंगलुरुः कर्नाटक के तुमकुरु जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को कथित रूप निशाना बनाकर किये गए ट्वीट के लिये अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत ने वकील रमेश नाइक द्वारा दाखिल शिकायत के आधार पर क्याथासंदरा थाने के निरीक्षक को रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल की है। क्याथासंदरा के निवासी नाइक ने कहा कि उनकी ओर से दी गई आपराधिक शिकायत पर अदालत ने इलाके के थाने को अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में लागू कृषि विधेयकों के संबंध में एक ट्वीट किया था, जिसे रीट्वीट करते हुए रनौत के ट्विटर हैंडल ''कंगना टीम'' से 20 सितंबर को ट्वीट किया गया था, ''प्रधानमंत्री जी, कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे ग़लतफ़हमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने का अभिनय करे, ना समझने का अभिनय करे उसे आपके समझाने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा?

ये वही आतंकी हैं। सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) से एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी।'' नाइक ने कहा कि इस ट्वीट से उनकी भावनाओं के ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला लिया। 

कंगना के बंगले के बाहर भीड़ जुटाने को लेकर न्यूज चैनल का पत्रकार तलब

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने यहां बांद्रा में अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले का एक हिस्सा ढहाये जाने के दौरान कथित तौर पर भीड़ जुटाने को लेकर एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ शुक्रवार को ‘समन’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्टर एक लोक सेवक के, उसके कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने का भी आरोपी है। उन्होंने कहा, ‘‘ रिपोर्टर ने पिछले महीने पाली हिल स्थित कंगना के कार्यालय का एक हिस्सा ढहाये जाने के दौरान भीड़ जुटाई थी। उसने लोगों को उकसाया भी था।’’

अधिकारी ने कहा कि रिपोर्टर एवं अन्य के खिलाफ खार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिये हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें खार पुलिस थाने में शुक्रवार को आने को कहा था, लेकिन वह अब तक पहुंचे। ’’ उल्लेखनीय है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कंगना के बंगले का कथित अवैध हिस्सा ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपनरेंद्र मोदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?