लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का 'थलाइवी' को OTT पर रिलीज किए जाने से इनकार, कहा- 'अफवाह फैला रहा है बिकाऊ मीडिया'

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 09:34 IST

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है , जिसमें उन्होंने लिखा कि थलाइवी को ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर रिलीज नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने कहा थलाइवी को डिजिटल प्लेटफॉर्मस पर रिलीज नहीं किया जाएगाकंगना ने कहा- 'फेक प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए बिकाऊ मीडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी' कंगना ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के अभिनय का भी उड़ाया मजाक, कहा- छोटा बच्चा बना गैंगस्टर

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'थलाइवी' को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्मस पर रिलीज किए जाने की बात को अफवाह करार दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर मीडिया के कछ धड़ों पर फेक प्रोपेगेंडा  फैलाने का भी आरोप लगाया। 

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी 'इंस्टाग्राम स्टोरीज' पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रिनशॉट शेयर किया जिसमें कहा गया था कि संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर रिलीज कर सकते हैं। रंगोली ने कहा कि आलिया की फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है और इसलिए नेपोटिज्म माफिया अब फेक प्रोपेगेंडा 'थलाइवी' के बारे में चला रहा है जिसे बंद करना चाहिए।

कंगना ने कहा- थलाइवी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी 

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'थलाइवी के डिजिटल स्ट्रीमिंग का अधिकार अमेजॉन (तमिल) और नेटफिलक्स (हिंदी ) के पास है। इन दोनों में से कोई भी थलाइवी को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले अलग-अलग स्ट्रीम नहीं कर सकते है। थलाइवी एक शानदार रिलीज की हकदार है और निर्माताओं ने ऐसा ही तय किया है। बिकाऊ मीडिया के फेक प्रोपेगेंडा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

आलिया को कंगना ने कहा- 'छोटा बच्चा' 

कंगना ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के अभिनय को लेकर उनका मजाक उड़ाया और कहा, 'बिकाऊ मीडिया ने फिल्म के बारे में लिखा, जिसके ट्रेलर की खराब प्रदर्शन की वजह से  बुरी तरह आलोचना की गई थी और गैंगस्टर के रूप में छोटा बच्चा की गलत कास्टिंग की गई थी और अब उसे डिजिटल पर डंप किया जा रहा है। अगर फिल्म के बारे में लिखे, इसे डिजिटल पर डंप किया जा रहा क्योंकि उनलोगों को फिल्म की सच्चाई पता चल गया है कि फिल्म वास्तव में एक गलती है । मैं इस बारे में ज्यादा खबरें नहीं देख रही ..'

टॅग्स :कंगना रनौतआलिया भट्टगंगूबाई काठियावाड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?