लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी के बारे में जो लिखा, उसे पढ़कर चौंक जाएंगे आप !

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 15:24 IST

देश को जेहादी राष्ट्र बताने के बाद अब कंगना रनौत ने देश की पूर्व और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया है और खालिस्तान के खिलाफ उनके कदमों को सराहा।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदेकहा- उन्होंने अपनी जूती के नीचे खालिस्तानी आतंकियों को कुचला

मुंबई: अब तो ऐसा है मानो बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और कंट्रोवर्सी दोनों का चोली-दाम का साथ है। कंगना अपने मुखर अंदाज के चलते अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं। देश को जेहादी राष्ट्र बताने के बाद अब कंगना रनौत ने देश की पूर्व और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया है। कंगना ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इंदिरा गांधी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 

''खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों… लेकिन उस महिला को मत भूलिए… एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीचे कुचला था… फर्क नहीं पड़ता, उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए… उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी… आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये… इनको वैसा ही गुरु चाहिए।'' 

कृषि कानून को वापस लेने पर भड़क गई थीं बॉलीवुड क्वीन

इससे पहले कृषि कानून की वापसी पर भडकते हुए कंगना ने इस देश को जेहादी राष्ट्र भी कह दिया। दरअसल, अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जेहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।' 

कंगना ने कृषि कानून का किया था जमकर समर्थन

दरअसल, कंगना रनौत ने शुरू से ही कृषि कानूनों का जमकर समर्थन किया था। यहां तक की उन्होंने किसानों को आतंकी तक कह दिया था, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। कई जगह उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। बता दें कि मोदी सरकार के द्वारा कृषि कानून पर यू-टर्न को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी समर्थकों ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।  

टॅग्स :कंगना रनौतइंदिरा गाँधीकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?