लाइव न्यूज़ :

मुझे स्थाई स्ट्रेच मार्क्स पड़ गए हैं, 'तलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाने और घटाने पर कंगना रनौत

By अनिल शर्मा | Updated: September 27, 2021 16:47 IST

कंगना ने बताया है कि जहां तलाइवी के लिए 20 किलो वजह बढ़ाया वहीं बाद में ‘धाकड़’ के लिए इतना ही वजन कम करना पड़ा। इस क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पड़ गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये पूरा अनुभव साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत ने कहा कि अपनी फिल्म ‘तलाइवी’ के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया थाकंगना ने इसके अलावा अपनी फिल्म धाकड़ के लिए इतनी ही वजह कम कींवजन बढ़ाने-घटाने के क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान पड़ गए हैं

तमिलनाडु राज्य में लगातार 5 बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकीं ‘अम्मा’ उर्फ जयराम जयललिता के जीवन पर बनी फिल्म तलाइवी को लेकर कंगना रनौत चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की। इसका उन्हें शारीरिक नुकसान भी उठाना पड़ा। कंगना की मानें तो अपनी फिल्म ‘तलाइवी’ के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। और वजह को बढ़ाने-घटाने की प्रक्रिया में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच) पड़ गए।

कंगना ने बताया है कि जहां तलाइवी के लिए 20 किलो वजह बढ़ाया वहीं बाद में ‘धाकड़’ के लिए इतना ही वजन कम करना पड़ा। इस क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पड़ गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये पूरा अनुभव साझा किया है।

कंगना ने लिखा- पहले तलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और फिर अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के लिए 20 किलो वजन कम करना पड़ गया, और ये सब 6 महीने के अंतराल पर हुआ। महज 6 महीने में ऐसा करने की वजह से अब त्वचा पर खिंचाव के स्थाई निशान पड़ गए हैं।

कंगना ने आगे लिखाा कि कला की एक एक कीमत होती है और कई बार तो कलाकार ही कीमत होता है…। बकौल कंगना- '6 महीने में 20 किलो वजन बढ़ाना और 6 महीने में सब कम कर देना, वह भी 30 के दशक में मेरे शरीर में बहुत सी चीजें गड़बड़ हो गई हैं, मेरे स्थायी स्ट्रेच मार्क्‍स भी पड़ गए हैं, लेकिन कला एक कीमत के साथ जीवन में आती है।'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!