लाइव न्यूज़ :

BMC को कंगना रनौत ने भेजा नोटिस, कहा-दो करोड़ का मुआवजा दे, जानिए कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2020 16:34 IST

कंगना रनौत के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ के बाद अब ऐक्ट्रेस ने इसके हर्जाने की डिमांड की है। कंगना ने 2 करोड़ रुपये की डिमांड की है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने बीएमसी को नोटिस भेजा हैकंगना ने बीएमसी से 2 करोड़ की मांग की है

कंगना रनौत और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना नाता रहा है। कंगना रनौत के हाल ही में मुंबई में पहुंचने से पहले बीएमसी ने एक्ट्रेस का ऑफिस तोड़ा था। इसके बाद कंगना रनौत ने सीधे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  पर निशाना साधा है। कंगना ने उद्धव को जमकर सुनाईं।मामला कोर्ट तक पहुंचा और बीएमसी की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसपर रोक लगाने का निर्देश आया। 

कोर्ट के इस निर्देश तक कंगना का काफी नुकसान हो चुका था और अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से एक्शन लिया है और बीएमसी से 2 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। कंगना का कहना है बीएमसी ने उनके ऑफिस में 2 करोड़ का नुकसान किया है।

शिवसेना नेता संजय राउत के साथ शुरू हुई कंगना की जुबाई जंग हर से ज्यादा आगे बढी और इसका नतीजा यह हुआ कि बीएमसी ने उनके दफ्तर पर गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर तोड़फोड़ कर  दी। बीएमसी ने 24 घंटे पहले कंगना के बंगले पर नोटिस चिपकाया था और फिर महज एक दिन बाद ही उनका बंगले में तोड़फोड़ की गई। उस वक्त कंगना मुंबई में मौजूद नहीं थीं।

कंगना ने नोटिस जारी कर बीएमसी से 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की डिमांड की है। बता दें कि कंगना इस सम्बंध में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर चुकी हैं। 

कंगना ने उद्धव ठाकरे पर साधा था निशाना

कंगना ने वीडियो में कहा है कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर बहुत बड़ा बदला लिया है। आप मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।ये वक्त का पहिया है,याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और मुझे लगता है तुममे मेरे ऊपर बहुत बड़ा अहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या गुजरी होगी और आज  मैंने महसूस किया है। 

एक्ट्रेस ने आगे कहा है कि आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। अब मैं देशवासियों को जगाऊंगी। मेरे साथ जो हुआ उसका कोई मतलब है, उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता है, अच्छा हुआ मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं, जय हिंद जय महाराष्ट्र। 

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस