लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को मिला अक्षय कुमार का साथ, मिलकर देंगी ऋतिक रोशन को टक्कर

By विवेक कुमार | Updated: July 24, 2018 18:40 IST

कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई पर बनी है। फिल्म की शूटिंग जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बनारस में हुई है।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत जल्द ही अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’को लेकर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है। कंगना की ये फिल्म 2019 के गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं इस दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' भी रिलीज होने वाली है। दोनों ही स्टार्स के फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। अगर दोनों में से किसी ने अपनी रिलीज डेट नहीं बदली तो इसका फर्क दोनों ही फिल्म के कमाई पर पड़ेगा।   

वहीं ऋतिक रोशन से मुकाबला करने के लिए कंगना ने पूरी तैयारी कर ली है जिसमें उनका साथ अक्षय कुमार देंगे। दरअसल, कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के रिलीज के साथ ही आएगा। 

बता दें कि 'गोल्ड' इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ मौनी राय भी हैं।  गोल्‍ड की कहानी आजादी के बाद ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहनी भारतीय टीम की कहानी पर बनी हुई है। जिसमें अक्षय कुमार ने टीम के कोच की भूमिका निभाई है। 

बता दें कि 'मणिकर्णिका' के डायरेक्टर कृष हैं। कंगना की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई पर बनी है। जिसकी शूटिंग जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बनारस में हुई है। इस फिल्म के लिए कंगना ने घुड़सवारी और तलवारबाजी की ट्रेनिंग ली है।

अभी हाल ही में हैदराबाद में तलवारबाजी के एक सीक्वेंस के दौरान कंगना के माथे पर चोट लग गई थी। फिल्म में कंगना के अलावा सोनू सूद, सुरेश ओबरॉय, डैनी और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अहम किरदार निभा रही हैं।

मनोरंजन से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?