लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की मुरीद हुईं कंगना रनौत, फोटो शेयर करके तारीफ में कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2020 14:14 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें धरती का सबसे ताकतवर शख्स बताया। कंगना ने पीएम संग तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की तारीफ करने के साथ एक बार फिर से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छा गई हैंकंगना रनौत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग अपनी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफों के पुल बांधे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेवाकी के लिए जानी जाती हैं। कंगना अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में राज करती हैं। कंगना ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में की हैं। कंगना का हर मुद्दे पर बिना डरे बोलना ही फैंस को पसंद आता है।  कंगना अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं।  हाल ही में अब कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया है।

पीएम मोदी की तारीफ करने के साथ एक बार फिर से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग अपनी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफों के पुल बांधे। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, 'यकीनन इस धरती के सबसे शक्तिशाली और विनम्र शख्स। #WeLovePmModi'। मालूम हो कि कंगना रनौत इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। 

कंगना रनौत ने खुद को इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का फैन बताया था। युवा महिला होते हुए मेरा मानना है कि हमारा रोल मॉडल सही होना चाहिए। मेरा मतलब है एक आम आदमी का ग्राफ और महत्वाकांक्षा । और जब हमारे पास कोई पीएम होता है जो चायवाला है तो मैं हमेशा कहती हूं कि यह उनकी नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है। मुझे लगता है कि वो सही रोल मॉडल हैं।

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट को खुद संभालना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंगना का ट्विटर उनकी टीम संभालती थी। लेकिन कंगना ने वीडियो शेयर करके कहा था कि उनको अब इस प्लेटफॉर्म की ताकत पता लग गई है इसलिए वह इस पर एंट्री कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो कहती हैं, 'मुझे फिल्मों में काम करते करीब 15 साल हो गए हैं और इन 15 सालों में ऐसे कई मौके आए हैं जब मुझपर सोशल मीडिया जॉइन करने का प्रेशर रहा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस