लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को कहा 'जहरीला', इमरजेंसी की तारीफ न करने पर भड़की, बोलीं- "ये लोग जलते हैं..."

By अंजली चौहान | Updated: August 28, 2024 14:36 IST

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का कहना है कि इंडस्ट्री ऐसे लोगों से भरी है जो 'ईर्ष्यालु और जहरीले' हैं क्योंकि उन्हें अपने जीवन में कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी।

Open in App

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली इमरजेंसी काफी विवादों में घिरती दिख रही है जिसने कंगना को परेशान कर दिया है। हालांकि, कंगना रनौत इमरजेंसी के खिलाफ विरोध के बीच बॉलीवुड को घेरने में जुटी हुई है। कंगना ने उनकी आगामी फिल्म इमरजेंसी के बारे में बात न करने के लिए फिल्म उद्योग पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। फिल्म के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री ने साझा किया कि कैसे बॉलीवुड उनकी फिल्म पर चुप रहना पसंद कर रहा है।

क्या बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इमरजेंसी में अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े के साथ काम करने के बारे में बात की और उनके दयालु रवैये के लिए उनकी प्रशंसा की। फिर उन्होंने बाकी इंडस्ट्री के बारे में बात की और कहा, "ये लोग जो बिल्कुल जहरीले हैं, ईर्ष्यालु हैंस लेकिन अनुपम जी, श्रेयस को देखिए। उनको आप बुलाएंगे विनम्रता से वो आएंगे! कभी भी ये नहीं वह नहीं आएंगे।" उन्होंने कहा कि मैंने आज ऐसी कोई भी फिल्म नहीं की जिसकी मैंने तारीफ नहीं की कि जो तारीफ हो। वो चाहे किसी की भी हो।

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन ये लोगो को देखो आप। कैसे छुप के बैठे हुए कि आपातकाल आई है, अब हम कुछ नहीं बोलेंगे। ऐसे जहर से भरे हुए, ऐसे ईर्ष्या से भरे हुए... क्योंकि उनको सब आसानी से मिल गया है। उन्होंने इसके लिए कोई मेहनत नहीं की, उनको लगता है कि हम जिम जाते हैं हम करते हैं तो है कड़ी मेहनत! कड़ी मेहनत आपके चरित्र के लिए है, आप अपनी ईमानदारी, ताकत और भावनाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर आधारित है। जिसमें कंगना खुद इंदिरा गांधी की भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन और लेखन भी उन्होंने ही किया है। यह फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उनके शेड्यूल में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह 6 सितंबर को रिलीज होगी।

टॅग्स :कंगना रनौतआगामी फिल्मबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्मइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!