शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, देखें सात फेरों की खूबसूरत फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 10, 2020 02:51 PM2020-02-10T14:51:57+5:302020-02-10T14:51:57+5:30
रेड ब्राइडल लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक और गोल्डन बिंदी में दुल्हन बनी काम्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।
छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांभ संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। काम्या ने आज यानि 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। काम्या ने आज अपनी नई जिंदगी में कदम रखे हैं। ऐसे में अपनी शादी में लाल जोड़े में वह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई हैं।
शादी की तस्वीरों में लाल जोड़े के साथ काम्या ने हैवी ज्वैलरी को पहना, जिससे वह और भी सुंदर लग रही थीं। मांग टीका और नथनी पहने दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है।
रेड ब्राइडल लहंगे के साथ रेड लिपस्टिक और गोल्डन बिंदी में दुल्हन बनी काम्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।क्रीम और गोल्डन शेरवानी पहने, सिर पर पगड़ी और सेहरा बांधे शलभ धूम-धाम से बारात लेकर काम्या के घर पहुंचे थे। काम्या की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं।
शादी से पहले काम्या की सगाई, हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आईं। काम्या की वेडिंग फंक्शन्स की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी तक छाई हुई हैं। खास बात ये है कि काम्या और शलभ ने बीते साल 10 फरवरी से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब एक साल बाद दोनों ने शादी के लिए भी उसी दिन को चुना है।