लाइव न्यूज़ :

लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए कमल हासन ने गाया एक आशावादी गाना, कई बड़े साउथ स्टार्स ने दिया साथ

By भाषा | Updated: April 22, 2020 16:31 IST

यह गीत लिखने के साथ हसन ने इसे गाया भी है। हसन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार "अरीवम अनबम" (ज्ञान और प्यार) शीर्षक वाला यह गीत बृहस्पतिवार को रिलीज किया जाएगा।       

Open in App
ठळक मुद्देकमल हसन के इस गीत को संगीतकार शंकर महादेवन, युवान शंकर राजा, आर अनिरुद्ध, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, अभिनेता सिद्धार्थ, एंड्रिया और श्रुति हासन ने अपनी आवाज़ दी है। कमल हसन मानते हैं कि कलाकार अमेशा आशा की किरण बनकर उभरते हैं।

कोविड-19 महामारी को विषय बनाकर दिग्गज अभिनेता कमल हसन द्वारा लिखे गए गीत को देश के जाने-माने सितारों ने अपनी आवाज दी है। कमल हसन मानते हैं कि कलाकार अमेशा आशा की किरण बनकर उभरते हैं। कमल हसन के इस गीत को संगीतकार शंकर महादेवन, युवान शंकर राजा, आर अनिरुद्ध, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, अभिनेता सिद्धार्थ, एंड्रिया और श्रुति हासन ने अपनी आवाज़ दी है। यह गीत लिखने के साथ हसन ने इसे गाया भी है। हसन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार "अरीवम अनबम" (ज्ञान और प्यार) शीर्षक वाला यह गीत बृहस्पतिवार को रिलीज किया जाएगा।       

विज्ञप्ति में कहा गया है, "कमल हासन द्वारा लिखा गया गीत लोगों में आशा और सद्भावना का संचार करेगा। लोगों को यह विश्वास दिलाएगा कि हम एक देश के रूप में इस आपदा को झेल सकते हैं।" विज्ञप्ति की मानें तो जिन्होंने भी इस गीत में सहयोग किया वे सभी अलग-अलग स्थानों से शूटिंग कर रहे थे और तकनीकी टीम की मदद से इसे एक गीत के रुप में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "कलाकार हमेशा आशा के बीज बोते हैं। यह गीत हमें इस कठिन दौर को पार करने की ताकत देगा।" जिब्रान ने इस गीत का संगीत तैयार किया है और वह इसे बृहस्पतिवार को जूम एप पर हसन के साथ रिलीज करेंगे।  वीडियो में संगीतकार देवी श्री प्रसाद, सिड श्रीराम, लिडियन और मुगेन राव भी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!