लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने राम मंदिर को लेकर किया ट्वीट, लिखा-अगर एक राम मंदिर से शांति आ सकती है तो मुस्लिम...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2019 08:38 IST

प्रोड्यूसर कमाल आर खान अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं।

Open in App

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने अयोध्या राम मंदिर पर अपनी राय व्यक्त की है।

अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीमकोर्ट में फिलहाल सुमवाई चल रही है। राम जन्मभूमि का राम मंदिर काफी समय से विवाद में है। अब इस पर एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कमाल ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है।

कमाल ने कहा है कि यदि एक राम मंदिर  पूरे भारत में शांति और सद्भाव ला सकता है तो मुस्लिम नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस ले लेना चाहिए और सरकार को तुरंत मंदिर बनाने की अनुमति देनी चाहिए। मैं ऐसा सोचना हूं कि एक मस्जिद पूरे दे, की शांति से बड़ी नहीं है।

कमाल के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर उम्मीद है जल्द सुनावई पूरी हो जाएगी।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Temple: 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं', संसद में बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी

भारतRam Mandir Ayodhya: इतिहास लिखेगा भारत, आज रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

भारतअयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? ये जानकारी आई सामने

भारत"1992 में नरसिम्हा राव को विजया राजे सिंधिया ने कहा था, बाबरी को कुछ नहीं होगा" शरद पवार का बड़ा दावा

भारतबाबरी विध्वंस की बरसी पर ओवैसी का ट्वीट चर्चा में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?