ससुर वीरू देवगन के साथ की काजोल ने शेयर की प्यारी फोटो, लिखा दिल छू जाने वाला इमोशल पोस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2019 09:53 AM2019-06-05T09:53:47+5:302019-06-05T09:53:47+5:30
हर किसी ने वीरू देवगन के निधन पर अंतिम श्रद्धांजलि दी है। सभी को पता है वीरू देवगन की बहू और एक्ट्रेस काजोल उनके खासा करीब थीं
दिग्गज एक्शन डायरेक्टर और अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हाल ही में निधन हो गया है। वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
हर किसी ने वीरू देवगन के निधन पर अंतिम श्रद्धांजलि दी है। सभी को पता है वीरू देवगन की बहू और एक्ट्रेस काजोल उनके खासा करीब थीं, ऐसे में ससुर के निधन के एक सप्ताह के बाद काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ बिताए हुए अच्छे पलों को याद करते हुए एक नोट लिखा है।
इस नोट में लिखा है, खुशी के समय में... उन्होंने (वीरू देवगन) इस दिन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता लेकिन इसे साबित करने में लाइफ का टाइम लग गया। इतने लोग इस शख्स के जीवन पर शोक मना रहे हैं लेकिन उन्होंने अपना जीवन अच्छी तरह जिया... आरआईपी विद लव।
इस पोस्ट से एक बार फिर से साबित हो गया है कि वह अपने ससुर के कितना ज्यादा करीब थीं। अब उनको कितना मिस कर रही हैं। वीरू देवगन के निधन के बाद उनकी फैमिली इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। वीरू देवगन ने इंकार, मि नटवरलाल, क्रांति, हिम्मतवाला, फूल और कांटे जैसी कई फिल्मों में काम किया।