काजोल की मां एक्ट्रेस तनूजा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 29, 2019 09:10 AM2019-05-29T09:10:11+5:302019-05-29T09:10:11+5:30

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के ससुर वीरू देवगन का निधन हुआ है, वो अभी इस गम से निकली भी नहीं थी कि उनकी मां और एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत खराब हो गई और वो अस्पताल में भर्ती हैं।

Kajol spotted outside Mumbai's Lilavati Hospital, fans wonder 'who is unwell' | काजोल की मां एक्ट्रेस तनूजा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

काजोल की मां एक्ट्रेस तनूजा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

Highlightsउनकी तनूजा की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। तनूजा की तबियत खराब होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन 27 मई को निधन हो गया। मुंबई में वीरू ने अपनी अंतिम सांसे लीं। अभी उनके परिवार और फैंस से दुख के बादल हटे ही नहीं है कि काजोल की मां एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत खराब हो गई है।

हाल ही में काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल में देखा गया। जूम की खबर के अनुसार लीलावती अस्पताल में काजोल मां से मिलने पहुंची थीं।  खबरों की मानें तो उनकी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनूजा की तबीयत खराब है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं और काजोल अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं। 

हालांकि उनकी तनूजा की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। साथ ही ये भी पता नहीं चल पाया है कि किस परेशानी के चलते तनूजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


तनूजा की तबियत खराब होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे हैं। फोटोज पर कमेंट करके फैंस जानना चाह रहे हैं कि सब ठीक है कि नहीं। लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन इतना खबरों में है कि तनूजा की तबियत खराब है और वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

Web Title: Kajol spotted outside Mumbai's Lilavati Hospital, fans wonder 'who is unwell'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kajolकाजोल