लाइव न्यूज़ :

शादी करने जा रही हैं 'जो जीता वही सिकंदर' की एक्ट्रेस पूजा बेदी, खुद किया वेडिंग प्लान रिवील

By मेघना वर्मा | Updated: February 23, 2019 10:06 IST

पूजा बेदी ने बताया कि वो शादी अपने बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से करेंगी। उन्होंने बताया कि बेटी आलिया अभी फिल्म में बिजी हैं वहीं बेटे का कॉलेज है। पूजा उस समय शादी करेंगी जब दोनों बच्चें अपने-अपने काम से फ्री हो जाएं।

Open in App

सन् 1992 में आई फिल्म जो जीता वही सिकंदर एक्ट्रेस पूजा बेदी जल्द ही शादी रचाने जा रही हैं। जी हां 25 साल बाद पूजा बेदी एक बार फिर से दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें अपने दोस्त मानेक कॉन्ट्रेक्टर से उन्होंने सगाई कर ली है। पूजा बेदी की पहली शादी फरहान फर्नीचरवाला से हुई थी। 2003 में दोनों का तलाक भी हो चुका है। 

14 फरवरी को की सगाई

पूजा बेदी ने इस साल वैलेंटाइन के दिन मानेक से सगाई कर ली। अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मानेक ने उन्हें प्रपोज किया था जिसके बाद उन दोनों ने सगाई कर ली। पूजा ने बताया कि उनके घर वाले भी मानेक को काफी पसंद करते हैं। पूजा के साथ उनके बच्चे भी मानेक को प्यार करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

पूजा बेदी ने अपने होने वाले पति मानेक के साथ सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। पूजा ने 1994 में पहली शादी की थी। जिससे उन्हें दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हैं। 

बच्चों की छुट्टी के हिसाब से करेंगे शादी

पूजा ने बताया कि वो शादी अपने बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से करेंगी। उन्होंने बताया कि बेटी आलिया अभी फिल्म में बिजी हैं वहीं बेटे का कॉलेज है। पूजा उस समय शादी करेंगी जब दोनों बच्चें अपने-अपने काम से फ्री हो जाएं। पूजा, मानेक को स्कूल के दिनों से जानती हैं। 

टॅग्स :पूजा बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसमंदर में अलाया एफ का सिजलिंग अंदाज, ब्लू स्विमवियर में बीच पर कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री पूजा बेदी, कहा- वैक्सीन नहीं लेना का फैसला मेरा था

बॉलीवुड चुस्कीकबीर बेदी ने बताया कि कैसे शादीशुदा होने के बाद भी परवीन बाबी से करने लगे थे प्यार, फिर पत्नी ने आकर...

बॉलीवुड चुस्की'जवानी जानेमन' एक्ट्रेस अलाया एफ का स्टाइलिश अंदाज, बाथटब पर बैठ कराया ग्लैमरस फोटोशूट

बॉलीवुड चुस्की'जवानी जानेमन' एक्ट्रेस अलाया एफ ने शेयर की ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?