लाइव न्यूज़ :

Kaala Box Office Collection: फैंस पर छाया रजनीकांत की फिल्म 'काला' का जादू, जानें अब तक की कमाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 11:13 IST

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसका खुमार लोगों पर छाया हुआ था।

Open in App

मुंबई, 11 जून: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसका खुमार लोगों पर छाया हुआ था। अब जबकि फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार काला ने चेन्नई में 4 दिनों में 6.64 करोड़ की कमाई कर ली है।

Kaala Box Office Collection Day 3: काला का ग्लोबल कलेक्शन पहुँचा 100 करोड़

बता दें कि रजनीकांत की काला (काला करिकालन) भारत और दुनिया के 19 देशों में रिलीज़ हुई है। पा रंजीत के निर्देशन में बनी काला, तमिल की ओरिजनल फिल्म है जिसे तेलुगु, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज़ किया गया।

ख़ास बात ये है कि इस फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है। अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो काला मुंबई की पृष्ठभूमि में एक गैंगस्टर ड्रामा है, फिल्म में रजनीकांत ने डॉन की भूमिका निभाई है जो धारावी इलाके में अपना सिक्का चलाता है।

रजनीकांत की अबतक की फिल्मों में 'काला' का पहले दिन का कलेक्शन सबसे कम

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की अहम् भूमिका है। उनके अलावा हुमा कुरैशी,अंजलि पाटिल, प्रकाश राज और पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे। ईश्वरी राव ने रजनीकांत की पत्नी का रोल निभाया है। रजनीकांत की 'काला' का क्रेज सिर्फ साउथ के शहरों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर छाया हुआ है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म ने करोड़ों रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 

टॅग्स :काला (फ़िल्म)बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल