रजनीकांत की अबतक की फिल्मों में 'काला' का पहले दिन का कलेक्शन सबसे कम
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 9, 2018 02:46 PM2018-06-09T14:46:26+5:302018-06-09T14:46:26+5:30
हिट होने के लिए 'काला' को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।
मुंबई, 9 जून: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज़ हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन अगर देखा जाये तो यह उनकी फिल्मों में अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है। बता दें कि 'काला' का पहले दिन का कलेक्शन उनकी पिछली रिलीज़ 'कबाली' से बहुत कम रहा है। फिल्म तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी में रिलीज़ हुई। फिल्म ने तमिल में 15 करोड़ का कलेक्शन किया और तेलंगाना में 5 करोड़ और केरल में 3 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Kaala Box office collection: रजनीकांत की नई फिल्म ने रिलीज के साथ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
वहीं अगर बात कि जाए विदेश की तो फिल्म ने पहले दिन अमेरिका में लगभग 75000 डॉलर यानी 50 लाख से ज़्यादा की कमाई की है। फ्रांस में इस फिल्म ने लगभग 16 लाख से ज़्यादा का कलेक्शन किया। देखा जाए तो फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 40 करोड़ से ज़्यादा रहा है।
काला रिव्यू: फिर से फैंस के बीच छाए रजनीकांत, एक्शन और डायलॉग का मिक्सर है 'काला'
ये फिल्म 80 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। फिल्म तमिल में 700 स्क्रीन्स, कर्नाटक में 150 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई। फिल्म पूरे भारत में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 165 करोड़ है। हिट होने के लिए 'काला' को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। अगर फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ से नीचे रहता है तो फिल्म औसत दर्जे की मानी जाएगी।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें