लाइव न्यूज़ :

जब पिता की खराब तबियत के बावजूद जॉनी लीवर ने दिया था कॉमेडी सीन, शाहरुख खान ने इस तरह की थी मदद

By अमित कुमार | Updated: December 7, 2020 16:25 IST

कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले जॉनी लीवर ने बताया कि कैसे मुश्किल घड़ी मे ंबॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने उनका साथ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदा से लेकर वरुण धवन तक जॉनी लीवर ने कई कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है। जॉनी अपनी कॉमेडी टाइमिंग से अक्सर दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दिया करते हैं। जॉनी ने अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया है।

जॉनी लीवर ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। गोविंदा और कादर खान के साथ जॉनी लीवर को स्क्रीन पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जॉनी लीवर आज भी फिल्मों मे सक्रीय हैं। वह अपनी कॉमेडी टाइमिंग से आज भी लोगों को गुदगुदाने का दम रखते हैं। जॉनी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है। 

जॉनी लीवर ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बादशाह’ में काम किया था। शाहरुख को जॉनी लीवर के फेवरेट को-स्टार्स में से एक हैं। पिछली बार यह दोनों फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे। फिल्म ‘बादशाह’ की शूटिंग के दौरान की बात को याद करते हुए जॉनी ने बताया कि किस तरह शाहरुख खान ने उनकी मदद सीन को सूट करने में किया था। 

जॉनी ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पिता की तबियत बहुत खराब थी। जब जॉनी को एक कॉमेडी सीन की शूटिंग करनी थी तो उसी दौरान उनके पिता की सर्जरी चल रही थी। ऐसे में वह अपने सीन पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में शाहरुख खान उनके पास आए और कहा मैंने आपके पिता के बारे में सुना। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो मुझे बता देना।

जॉनी ने आगे बताया कि शाहरुख की इस बात ने उन्हें काफी हिम्मत थी। इसके बाद उन्होंने सफलतापूर्वक उस कॉमेडी सीन को शूट कर लिया। इतना ही नहीं बहन की मौत के दिन भी जॉनी को एक शो में परफॉर्म करना पड़ा था। उन्होंने उस शो में भी अपने टैलेंड से सभी को खूब हंसाया था। 

टॅग्स :जॉनी लीवरशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!