लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, एक बार फिर बाइकर अवतार में आएंगे नजर

By भाषा | Updated: March 27, 2019 16:46 IST

अभिनेता जॉन अब्राहम बाइकर्स पर एक फिल्म बनाएंगे और इसमें अभिनय भी करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशक रान्सिल डीसिल्वा करेंगे।

Open in App

अभिनेता जॉन अब्राहम बाइकर्स पर एक फिल्म बनाएंगे और इसमें अभिनय भी करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशक रान्सिल डीसिल्वा करेंगे।अब्राहम ने कहा कि फिल्म की कहानी मोटरसाइकिलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो उनका शौक है। अभिनेता ने 2004 में आई ‘धूम’ फिल्म में पहली बार अपने शौक का पर्दे पर प्रदर्शन किया था।अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने दो साल पहले बाइक सवारों और मोटरसाइकिलों के प्रति उनके प्यार पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया। तब से इस पर बहुत शोध किया और बहुत समय लगाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि फिल्म में अजय कपूर और रन्सिल काम करेंगे। मैं खासतौर पर इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि हम फिल्म के ऐक्शन दृश्यों को ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच स्थित आइल ऑफ़ मैन में फिल्माएंगे।’’ 

टॅग्स :जॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?