लाइव न्यूज़ :

'सत्यमेव जयते' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, अब जॉन अब्राहम करेंगे दुश्मनों की धुलाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 18:25 IST

फिल्म के इस पोस्टर में जॉन अब्राहम की दमदार बॉडी देखने को मिल रही है। जिसमें उनके बाईसेप्स दिख रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म को मिलाप मिलन जवेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के इस पोस्टर में जॉन अब्राहम की दमदार बॉडी देखने को मिल रही है। जिसमें उनके बाईसेप्स दिख रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है- बईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा..

वहीं फिल्म के इस पोस्टर के बैकग्राउंड में अशोक स्तम्भ भी नजर आ रहा है। फिल्म 'सत्यमेव जयते' के इस पोस्टर को खुद जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। वैसे इससे पहले भी फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें मनोज बाजपेयी ने जॉन पर बन्दुक तानी हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम रोल में हैं। 

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' और देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी इस 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। अगर ऐसा होता है तो ये तीनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक साथ क्लैश करेगी। जिसका असर इन तीनों ही फिल्मों की कमाई पर पड़ेगी।   

वैसे अक्सर ऐसा देखा गया है कि फिल्म के मेकर्स ऐसे कंडीशन में फिल्म की रिलीज डेट बदल देते हैं ताकि फिल्म की कमाई पर असर न पड़े। वहीं इन दिनों जॉन अपनी नई फ़िल्म ‘RAW’ यानी ‘रोमियो, अकबर, वाल्टर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फ़िल्म में जॉन के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय भी हैं।  फ़िल्म की शूटिंग लगभग दो महीनों तक चलेगी और फिल्म को नेपाल, गुजरात, श्रीनगर और दिल्ली में शूट किया जाएगा।  

टॅग्स :जॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?