लाइव न्यूज़ :

'बाटला हाउस' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

By विवेक कुमार | Updated: September 21, 2018 18:49 IST

'बाटला हाउस' के इस पोस्टर में एक पुलिस वाले की इमेज नजर आ रही है जिस पर कंट्रोवर्सियल कॉप दिल्ली, टेरर टारगेट जैसे कई शब्द लिखे हुए हैं।

Open in App

मुंबई, 21 सितम्बर: बॉलीवुड एक्शन हीरो जॉन अब्राहम की झोली में इस साल कई बड़ी फ़िल्में हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी। जल्द ही उनकी फिल्म 'बटाला हाउस' रिलीज होने वाली है।  इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है। जॉन ने फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए हैं। पहले पोस्टर में उनकी इमेज साफ नजर नहीं आ रही है। वहीं दूसरे पोस्टर में वह साफ़ नजर आ रहे हैं।

'बाटला हाउस' के पहले पोस्टर में एक पुलिस वाले की इमेज नजर आ रही है जिस पर कंट्रोवर्सियल कॉप दिल्ली, टेरर टारगेट जैसे कई शब्द लिखे हुए हैं। वहीं पोस्टर में जॉन की इमेज साफ नजर नहीं आ रही है।    

रीयल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर्ड इस फिल्म में जॉन एक पुलिस वाले की भूमिका में होंगे। बाटला हाउस' को डायरेक्ट निखिल आडवानी करेंगे। फिल्म की कहानी रितेश शाह द्वारा लिखी गई है और फिल्म को दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नेपाल में फिल्माया जाएगा। यहां आपको यह भी बता दें कि इससे पहले निखिल और जॉन फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में साथ काम कर चुके हैं।  

फिल्म 'बाटला हाउस' की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है। जो कि 19 सितम्बर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई थी। जिसमें कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और दो भागने में कामयाब हुए थे। इस फिल्म में जॉन डीसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका में होंगे। 

टॅग्स :जॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?