लाइव न्यूज़ :

जेएलएफः अभिनेत्री नंदिता दास बोलीं-सीएए और एनआरसी को जोड़ना बेहद खतरनाक

By भाषा | Updated: January 23, 2020 16:11 IST

सीएए और एनआरसी को लेकर स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप जैसी कई बालीवुड हस्तियां विरोध कर रही हैं। स्वरा भास्कर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन के लिए उनके बीच भी पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री नंदिता दास ने गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश व्यापी नागरिकता पंजी (एनआरसी) का विरोध करते हुए कहा कि दोनों को जोड़ना बेहद खतरनाक हैनंदिता दास ने सीएए और एनआरसी के बढ़ते विरोध को उचित ठहराते हुए कहा कि दिल्ली की तरह शाहीन बाग देश में हर जगह बन रहे हैं

अभिनेत्री नंदिता दास ने गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश व्यापी नागरिकता पंजी (एनआरसी) का विरोध करते हुए कहा कि दोनों को जोड़ना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यह बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है।

जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) 2020 के पहले दिन यहां पत्रकार वार्ता में नंदिता दास ने सीएए और एनआरसी के बढ़ते विरोध को उचित ठहराते हुए कहा कि दिल्ली की तरह शाहीन बाग देश में हर जगह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है। दास ने कहा कि यह ऐसा कानून है जिसके जरिये आपसे भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है। साथ ही कहा कि यह संदेश देने का नहीं, बल्कि सोचने का वक्त है कि हम किस तरह का समाज चाहते हैं।

उन्होंने इस मामले में राजनीति नहीं करने की भी बात कही। दास ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि आर्थिक हालात बदतर होते जा रहे है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी को लेकर स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप जैसी कई बालीवुड हस्तियां विरोध कर रही हैं। स्वरा भास्कर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन के लिए उनके बीच भी पहुंची थी। इसी कड़ी में नया मान अब नदिता दास का जुड़ गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?