फिल्म जगत के महान गीतकार जावेद अख्तर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपनी राय रखते रहे हैं। जावेद अख्तर अपनी बात को बेबाक अंदाज में पेश के लिए जाने जाते रहे हैं। भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी और जावेद अख्तर के बीच पिछले कुछ समय से अक्सर नोक-झोंक देखने को मिलते रहे हैं।
हाल ही में एक बार फिर सुब्रमण्यम स्वामी पर निशाना साधते हुए जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है। सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर किया गया जावेद अख्तर का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में अख्तर ने लिखा, "स्वामी के मंदबुद्धि प्रशंसक मुझपर कुछ मुल्लाओं को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। आपको एक बार निष्पक्षता के साथ मेरे मैसेज को पढना चाहिए।'
अख्तर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा, "मिस्टर स्वामी क्या कभी आपने मुझे डराने की कोशिश नहीं की? ऐसे काम नहीं चलेगा, इससे आपको फायदा नहीं होगा। मैं अपनी बात एक बार फिर कह रहा हूं कि आपको हार्वर्ड से निकाला गया था। अब जाइए और पतंग उड़ाइए।' सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बता दें कि साल 2014 से ही सुब्रमण्यम स्वामी और जावेद अख्तर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है।