लाइव न्यूज़ :

अनाथ आश्रम में बच्चों के लिए खाना बनाती थीं जगदीप की मां, खुद सड़क पर बेचा करते थे साबुन-कंघी

By अमित कुमार | Updated: July 9, 2020 10:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।जगदीप के लिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं।

मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने ''शोले'' फिल्म में ''सूरमा भोपाली'' के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप के लिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। 

बॉलीवुड में कॉमेडी युग की शुरुआत करने वाले जगदीप को पहली फिल्म के लिए 6 रुपए मिले थे। बचपन के दिनों में उनके पास इस फिल्म का ऑफर आया, जिसमें उन्हें ताली बजाने के लिए 3 रुपए दिए गए। 1947 में देश के बंटवारा हुआ और तभी जगदीप के बैरिस्टर पिता की मौत भी हो गई। इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई थी।

संघर्षों में गुजरा बचपन का दिन

परिवार का गुजारा करने के लिए जगदीप की मां एक अनाथ आश्रम में खाना बनाने लगी। वहीं जगदीप खुद सड़कों पर खड़े होकर साबुन-कंघी बेचने लगे। इसी दौरान एक दिन बीआर चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपने फिल्म के लिए बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें शामिल कर लिया। साल 1951 में फिल्म ''अफसाना'' से उन्होंने अपनी सिने यात्रा की शुरुआत की। 

करीब 400 फिल्मों में किया काम

जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उनका डायलॉग ''हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है'' काफी मशहूर हुआ। उन्होंने ''पुराना मंदिर'' नाम की एक भुतिया फिल्म में भी अभिनय किया और ''अंदाज अपना अपना'' में सलमान खान के पिता का यादगार किरदार निभाया।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!