लाइव न्यूज़ :

जैकलिन फर्नांडिस ED के सामने पेश हुईं, बोले अभिनेता- कोई ताकतवार आदमी बचा रहा, नहीं जेल में होती

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2021 14:19 IST

जैकलिन के प्रवक्ता ने अक्टूबर में एक बयान में कहा था, ‘‘जैकलिन फर्नांडिज को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है और भविष्य में भी वह जांच में एजेंसी का सहयोग करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजैकलिन के प्रवक्ता ने अक्टूबर में एक बयान में कहा था कि जैकलिन को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया हैईडी ने अभिनेत्री को पांच दिसंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर भी रोका था और उन्हें विदेश जाने से रोक दिया था

नयी दिल्लीः अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को एक बार फिर यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई। अधिकारियों ने बताया कि ईडी जैकलिन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अभिनेत्री (36) का बयान दर्ज करेगी। एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलिन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठा कर भी पूछताछ की गई है।

वहीं अभिनेता कमाल राशिद खान ने जैकलीन  को लेकर ट्वीट कर कहा कि ईडी उन अभिनेत्रियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है जो सुकेश चन्द्रशेखर की राजदार हैं। केआरके ने कहा कि कोई ताकतवार इंसान है जो इन्हें बचा रहा है। केआरके ने ट्वीट में लिखा- हैरानी इस बात की है कि अब तक ED ने उन हेरोईनों को गिरफ़्तार नहीं किया, जो सुकेश चन्द्रशेखर की राजदार हैं! कोई तो बहुत ताकतवर आदमी उनको बचा रहा है! नहीं तो अब तक तो जेल में होती!

गौरतलब है कि चंद्रशेखर और अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलिन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। जैकलिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

जैकलिन के प्रवक्ता ने अक्टूबर में एक बयान में कहा था, ‘‘जैकलिन फर्नांडिज को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है और भविष्य में भी वह जांच में एजेंसी का सहयोग करेंगी। जैकलिन साथ ही मामले में संलिप्त दम्पति के निंदनीय बयानों का पूरी तरह खंडन करती हैं।’’ ईडी ने अभिनेत्री को पांच दिसंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर भी रोका था और उन्हें विदेश जाने से रोक दिया था। एजेंसी ने उन्हें देश में रहने को कहा था कि क्योंकि उन्हें जांच में शामिल होने की जरूरत पड़ सकती है। एजेंसी ने पिछल सप्ताह यहां एक विशेष धन शोधन निवारण (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया था और चंद्रशखेखर तथा छह अन्य को नामजद किया था। मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही (29) ने भी ईडी के समक्ष बयान दर्ज कराया था।

एजेंसी ने मामले में प्रदीप रमाणी और दीपक रमाणी को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्त में, चंद्रशेखर के परिसरों पर छापेमारी की थी और चेन्नई में समुद्र के सामने स्थित एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक शानदार कारें जब्त की थीं। ऐसा दावा किया गया है कि चंद्रशेखर एक ‘‘ठग’’ है और दिल्ली पुलिस लगभग 200 करोड़ रुपये की कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले उसके खिलाफ जांच कर रही है।

ईडी ने कहा, ‘‘ धोखाधड़ी के प्रमुख साजिशकर्ता चंद्रशेखर है। वह 17 साल की उम्र से इन आपराधिक कृत्यों में लिप्त है। उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं और अभी वे रोहिणी जेल में बंद है।’’ ईडी ने कहा कि जेल में होने के बावजूद चंद्रशेखर ने ‘‘ लोगों को ठगना बंद नहीं किया।’’ एजेंसी ने दावा किया, ‘‘उसने (जेल में अवैध रूप से खरीदे गए फोन से) तकनीक की मदद से लोगों को ठगने के लिए फर्जी कॉल किए, जिन नंबरों से फोन किए गए वे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के प्रदर्शित हो रहे थे। जेल से इन लोगों से बात करते हुए उसने दावा किया कि वह सरकारी अधिकारी है और पैसों के बदले लोगों को मदद की पेशकश कर रहा है।’’ पुलिस ने हाल ही में मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू किया है। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयकमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!