लाइव न्यूज़ :

घर बेच जैकी श्रॉफ को चुकानी पड़ी थी इस फिल्म के फ्लॉप होने की कीमत, कैटरीना कैफ ने किया था डेब्यू

By अनिल शर्मा | Updated: June 21, 2021 15:51 IST

जब जैकी का घर बिका उस वक्त उनके दोनों बच्चे छोटे थे। जैकी ने बताया कि तब मेरे बच्चे भी समझ नहीं पाए थे, क्योंकि वो छोटे थे, इन परेशानियों को मैं और आयशा उनतक पहुंचाना नहीं चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देजैकी श्रॉफ ने साल 2003 में बूम फिल्म का निर्माण किया थाफिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गईजैकी को इसके लिए घर तक बेचना पड़ा था

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने करियर से जुड़े के चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल जैकी श्रॉफ ने 19 साल पहले एक फिल्म बनाई थी जिसे उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की चर्चा तो काफी हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। जैकी श्रॉफ के मुताबिक इस फिल्म के फ्लॉप होने से उनको अपना घर तक बेचना पड़ गया था।

ये बात साल 2003 की है। जैकी श्रॉफ ने बूम फिल्म बनाई थी जिसमें कैटरीना कैफ ने डेब्यू किया था। कटरीना के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज भी थे। फिर भी ये फिल्म ने ना के बराबर कमाई की। अब जैकी ने उस बुरे दौर को याद किया है।  

कुछ पाने की कोशिश में बहुत कुछ खो दिया

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में जैकी ने कहा कि हमने कुछ करने की कोशिश में बहुत कुछ खो दिया। उन्होंने कहा, अगर मुझे इसके लिए भुगतान करना पड़ा, तो मैं भुगतान करूंगा। मैंने जितना हो सकता था उतना किया। मैंने ज्यादा काम किया था। ताकि सभी का पैसा चुकाया जा सके जिससे मेरे परिवार का नाम क्लीयर हो जाए। मुझे पता था कि बिजसने में ऊपर नीचे होता रहता है, हमेशा ऊपर ही रहे जरूरी तो नहीं।

बिस्तर तक बिक गया था, फर्श पर सोते थे टाइगर

जब जैकी का घर बिका उस वक्त उनके दोनों बच्चे छोटे थे। जैकी ने बताया कि तब मेरे बच्चे भी समझ नहीं पाए थे, क्योंकि वो छोटे थे, इन परेशानियों को मैं और आयशा उनतक पहुंचाना नहीं चाहते थे। इस बारे में टाइगर श्रॉफ ने भी एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि कैसे जब वह छोटे थे तो एक बार उनके घर का सारा फर्नीचर गायब होने लगा था। इसके बाद उनका बिस्तर और बेड भी चला गया था जिससे उन्हें फर्श पर ही सोना पड़ता था।

हालांकि उस वक्त जैकी ने टाइगर से वादा किया था जो घर उन्होंने खो दिया है उसको वह वापस पाएंगे। बता दें बूम में कैटरीना, अमिताभ बच्चन के अलावा  जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, पद्मा लक्ष्मी, मधु सप्रे, जीनत अमान नजर आए थे।  

टॅग्स :जैकी श्रॉफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच