लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार में मंत्री ने दी छात्रों को जिंदा दफनाने की धमकी, बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा-क्या ऐसी सरकार चाहते थे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2020 11:53 IST

जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने रघुराज सिंह के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री रघुराज सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं।मंच से उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी टिप्पणी की। रघुराज अपने बयान के कारण विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं

 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। रघुराज सिंह ने हाल ही में एक मंच से रैली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है  कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, उन लोगों को जिंदा दफना दिया जाएगा।

मंच से उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी टिप्पणी की। रघुराज सिंह अपने इस बयान को लेकर ही घिरे नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट करके अपनी बात रखी है। जावेद का ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

जावेद जाफरी ने रघुराज सिंह के बयान पर अपनी टिप्पणी पेश की है। जावेद जाफरी  ने ट्वीट करते हुए लिखा है, जागो भारत। क्या इसी तरह की सरकार हम चाहते थे? इनके सांसद और विधायकों पर असंख्य केस दर्ज हैं और ये सरेआम धमकियां और नफरत भरे बयान देते हैं, लेकिन इन्हें न तो बर्खास्त किया जाता है और न ही इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाते हैं।

जावेद जाफरी एक एक्टर, डांसर और कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में उन्होंने राजनीति में आम आदमी पार्टी से शुरुआत की थी। वह अब तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस