यूपी सरकार में मंत्री ने दी छात्रों को जिंदा दफनाने की धमकी, बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर कहा-क्या ऐसी सरकार चाहते थे...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2020 11:17 AM2020-01-14T11:17:11+5:302020-01-14T11:53:09+5:30
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने रघुराज सिंह के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। रघुराज सिंह ने हाल ही में एक मंच से रैली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, उन लोगों को जिंदा दफना दिया जाएगा।
मंच से उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी टिप्पणी की। रघुराज सिंह अपने इस बयान को लेकर ही घिरे नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट करके अपनी बात रखी है। जावेद का ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।
जावेद जाफरी ने रघुराज सिंह के बयान पर अपनी टिप्पणी पेश की है। जावेद जाफरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, जागो भारत। क्या इसी तरह की सरकार हम चाहते थे? इनके सांसद और विधायकों पर असंख्य केस दर्ज हैं और ये सरेआम धमकियां और नफरत भरे बयान देते हैं, लेकिन इन्हें न तो बर्खास्त किया जाता है और न ही इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाते हैं।
Wake up India.. is this the kind of government we want ??? Innumerable cases of their MP’s and MLA’s giving open threats and hate speeches and not being dismissed or even pulled up. https://t.co/MbOEZaupTI
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) January 12, 2020
जावेद जाफरी एक एक्टर, डांसर और कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में उन्होंने राजनीति में आम आदमी पार्टी से शुरुआत की थी। वह अब तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं।