लाइव न्यूज़ :

बेटी ईशा को दुल्हन के लिबास में देख कुछ इस कद्र भावुक हुए मुकेश अंबानी, देखें छू जाने वाला इमोशनल वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2018 11:52 IST

दूल्हा और दुल्हन के अवतार में ईशा और आनंद की जोड़ी बेहद लुभावनी लग रही थी।

Open in App

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध गए। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ एंटीलिया में हुई। इस भव्य शादी से जुड़ी कई अहम  फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

ऐसे में  दूल्हा और दुल्हन के अवतार में ईशा और आनंद की जोड़ी बेहद लुभावनी लग रही थी।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । यह  वीडियो विवाह समरोह के दौरान का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी ने जब अपनी बेटी ईशा को दुल्हन के लिबास में देखा तो वह खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाएं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से वह बेटी को दुल्हन के लिबास में देखकर भावुक हो जाते हैं और खुद की भावनाओं को रोकते भी नजर आए। ये दिल छू जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धीरे धीरे वायरल हो रहा है।

। खबर के अनुसार आनंद अपने मंडप में कार में मुंह छिपाते हुए शादी के मंडप में पहुंचे। लेकिन जब दुल्हे का चेहरा सामने आया तो चांद भी उसके सामने फीका था, वहीं ईशा अंबानी भी किसी अप्सरा सी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

शादी समारोह मे शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ, मनीष मल्होत्रा, आमिर खान, किरण राव, प्रणव मुखर्जी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे हैं।

बता दें, मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे।  

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीईशा अंबानीआनंद पीरामलमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा