लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के निधन के बाद अब बेटे ने लिखा बेहद इमोशनल पोस्ट, कहा- मैं आपके पास आऊंगा लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 11:35 IST

इरफान हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरी​ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दियाइरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे हैं।

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। इरफान के निधन के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल  ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बाबिल ने पिता के निधन में लोगों के साथ खड़े होने पर आभार जताया है। लोगों को बाबिल का ये पोस्ट छा गया है। ये बहुत ही दिल छू जाने वाले है। पोस्ट में एक्टर के बेटे ने उनसे मिलने की बात कह रहे हैं।

बाबिल ने लिखा, 'मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए तहेदिल से आभारी हूं जो आप प्यारे लोग मुझे भेज रहे हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद। आपको प्यार।' 

बाबिल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ फैंस भी उनके साथ हैं।

इरफान की पत्नी ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में इरफान खान की पत्नी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook) के जरिए इरफान के लिए एक नोट लिखा है। ये नोट चंद शब्दों में ही बहुत कुछ कह जाता है। सुतापा ने इरफान के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ सुतापा ने लिखा है, 'मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है'। सुतापा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इरफान को ट्रिब्यूट दिया है।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!