लाइव न्यूज़ :

इरफान के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पापा को बारिश की अनोखी समझ थी, मैं शब्दों में भी बयां नहीं कर पाऊंगा

By भाषा | Updated: June 6, 2020 21:17 IST

“उन्हें बारिश की अनोखी समझ थी। मैंने आज तक जितने भी अनुभव किए हैं उसमें से किसी की भी तुलना मैं इसके साथ नहीं कर सकता। वे ही मुझे अपने शब्दों में यह समझा पाते। लेकिन उनका बारिश से जो जुड़ाव था मैं उसे सबसे खूबसूरत शब्दों में भी बयां नहीं कर पाऊंगा; केवल रेगिस्तान ही बता सकता है कि बारिश उसके लिए क्या है।”

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर से जूझ रहे इरफान की 54 वर्ष की उम्र में 29 अप्रैल को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई थी।बाबिल का कहना है कि जैसे उनके पिता बारिश के बारे में बातें करते थे उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है।

मुंबईः अभिनेता इरफान को गुजरे एक महीने से अधिक समय हो चुका है और शनिवार को उनके बेटे बाबिल ने मुंबई में मानसून की आहट के साथ ही इरफान के बारिश से लगाव का जिक्र करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की।

कैंसर से जूझ रहे इरफान की 54 वर्ष की उम्र में 29 अप्रैल को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी सुतापा, दो बेटे बाबिल और अयान हैं। बाबिल का कहना है कि जैसे उनके पिता बारिश के बारे में बातें करते थे उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उन्हें बारिश की अनोखी समझ थी। मैंने आज तक जितने भी अनुभव किए हैं उसमें से किसी की भी तुलना मैं इसके साथ नहीं कर सकता। वे ही मुझे अपने शब्दों में यह समझा पाते। लेकिन उनका बारिश से जो जुड़ाव था मैं उसे सबसे खूबसूरत शब्दों में भी बयां नहीं कर पाऊंगा; केवल रेगिस्तान ही बता सकता है कि बारिश उसके लिए क्या है।”

इसके साथ ही बाबिल ने इरफान की रेगिस्तान में एक ऊंट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। वहीं इरफान की पत्नी सुतापा ने भी मुंबई की पहली बारिश को देखते हुए बड़े ही भावुक ढंग से इरफान को याद किया।

उन्होंने फेसबुक पर इरफान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “इस बारिश को भेजने के लिए तुम्हारा शुक्रिया तुम्हारा! हां मैंने तुम्हें सुन लिया....मुझे पता है कि ये बारिश तुमने मेरे लिए भेजी है जिसने मेरे शरीर के साथ आत्मा को भी छु लिया है....इन दो लोकों में यह बारिश ही हमें जोड़े रखेगी।” इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम ‍थी जो मार्च में रिलीज हुई थी। 

टॅग्स :इरफ़ान खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?