International Yoga Day 2019: बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेसेस का योगा से लगाती हैं खूबसूरती में चार चांद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 21, 2019 07:21 AM2019-06-21T07:21:04+5:302019-06-21T07:21:04+5:30

ये अभिनेत्रिया योग के दम पर ही खूबसूरती के दम पर फैंस को अपना दीवाना किए हुए हैं। आइए ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम जानते हैं-

international yoga day 2019 these 5 hot actresses of bollywood | International Yoga Day 2019: बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेसेस का योगा से लगाती हैं खूबसूरती में चार चांद

International Yoga Day 2019: बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेसेस का योगा से लगाती हैं खूबसूरती में चार चांद

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 2019 हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इन दिन खासकर हर कोई अपने शरीर के लिए जागरुक होकर योग करते हैं। योग के मामले में बॉलीवुड के सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी हॉट पर्सनालिटी से लोगों का दिल जीता है। ये अभिनेत्रिया योग के दम पर ही खूबसूरती के दम पर फैंस को अपना दीवाना किए हुए हैं। आइए ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम जानते हैं-

मलाइका अरोड़ा 

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा इस लिस्ट में टॉप पर आती हैं। मलाइक अपनी फिटनेस को लेकर खासा जागरुक हैं। एक्ट्रेस के स्लिम और ट्रिम बॉलीवुड फिजिक के फैंस दीवाने हैं और इसी के चलते वो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी एक पॉपर योगा टीचर हैं। वह आए दिन योगा के टिप भी देती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिटनेस और योग से जुड़े पोस्ट्स से भरा हुआ है। वो अक्सर अपने फैंस को बॉडी फिटनेस के लिए जागरूक करती रहती हैं।

दिशा पटानी 

दिशा पटानी इन दिनों अपने हॉट फिगर और फिटनेस के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो भी मलाइका और शिल्पा की तरह अपने फिटनेस के लिए पसंद की जा रही हैं। दिशा घंटों तक योगा और वर्क आउट करती हैं।

करीना कपूर खान 

करीना कपूर खान भी योगा में किसी से कम नहीं। योगा के कारण ही बढ़ती उम्र के साथ उनकी पर्सनालिटी दिन ब दिन निखरती हुई नजर आ रही है। करीना ने कड़े नियमों का पालन करते हुए फिटनेस की दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।

अदा शर्मा 

बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस की पीड़ी में अदा शर्मा भी इन दिनों काफी छाई हुई हैं। उनके सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियोज और फोटोज मौजूद हैं जिसमें वो अपने हॉट स्टाइल में वर्क आउट और योगासन करती हुईं नजर आती हैं।


 

Web Title: international yoga day 2019 these 5 hot actresses of bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे