लाइव न्यूज़ :

पैन नलिन की 'छेल्लो शो' के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का निधन, ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक एंट्री है फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2022 10:43 IST

पैन नलिन की फिल्म 'छेल्लो शो' के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया। वो 15 साल के थे। उनकी फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का 15 साल की उम्र में निधन हो गया।राहुल कोली कैंसर से जूझ रहे थे।वह फिल्म के छह चाइल्ड एक्टर्स में से एक थे।

नई दिल्ली: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में बताया था कि गुजराती फिल्म छेल्लो शो (Last Film Show) ऑस्कर पुरस्कार 2023 (Oscars 2023) के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि है। पैन नलिन (Pan Nalin) द्वारा निर्देशित फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल, परेश मेहता हैं। अब ये खबर सामने आई कि फिल्म के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का 15 साल की उम्र में निधन हो गया।

राहुल कोली कैंसर से जूझ रहे थे। वह फिल्म के छह चाइल्ड एक्टर्स में से एक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल के पिता ने कहा कि दिवंगत चाइल्ड एक्टर को बार-बार बुखा आ रहा था और उसने खून की उल्टी की थी। उन्होंने कहा कि राहुल का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार एक साथ फिल्म छेल्लो शो देखेगा। फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 

राहुल कोली के पिता रामू कोली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "रविवार 2 अक्टूबर को उसने नाश्ता किया और फिर अगले कुछ घंटों में बार-बार बुखार आने के बाद राहुल को तीन बार खून की उल्टी हुई और ऐसे ही मेरा बच्चा नहीं रहा। हमारा परिवार तबाह हो गया है। लेकिन हम उसकी फिल्म छेल्लो शो 14 अक्टूबर को रिलीज के दिन एक साथ देखेंगे, जब हम उनका अंतिम शुद्धिकरण अनुष्ठान करेंगे।"

बता दें कि फिल्म छेल्लो शो का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अक्टूबर 2021 में फिल्म ने 66वें वलाडोलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन स्पाइक जीता। मालूम हो, अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। आखिरी भारतीय फिल्म जिसने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी वह 2001 में आशुतोष गोवारिकर की आमिर खान-स्टारर लगान थी। 

शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) हैं। बताते चलें कि 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?