लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट में CBI ने कहा- कई कारणों से खारिज होने लायक है याचिका

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 19:11 IST

सुप्रीम कोर्ट सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सुनवाई जारी है। ऐसे में सीबीआई ने कोर्ट में कई दलीलें पेश कीं। जानिए पूरा मामला।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना सबमिशन दाखिल कियासीबीआई ने कहा कि कोर्ट को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी रखने देनी चाहिए

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

इसी क्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना सबमिशन दाखिल किया। सीबीआई ने कहा कि कोर्ट को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी रखने देनी चाहिए। सीबीआई ने ये भी कहा कि याचिका में मुख्य दलील दी गई और तर्क दिया गया कि अधिकांश लेनदेन मुंबई में हुए हैं। ऐसे में पटना पुलिस को इस मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। सीबीआई का कहना है कि याचिका गलत और कई कारणों से खारिज होने लायक है।

बता दें, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में सुशांत केस बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई कोर्ट में जारी है। जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस दौरान सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रख रहे हैं। माना जा रहा था कि कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल