लाइव न्यूज़ :

कागज फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने खोले दिल के राज,कहा-भरोसा है कि रिलीज होने पर असरदार साबित होगी

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:03 IST

सतीश कौशिक ने केहा कि वह सलमान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने फिल्म में “भरोसा’’ किया और प्रस्तुतकर्ता के तौर पर फिल्म में शामिल हुए। इस फिल्म के साथ कौशिक छह साल बाद निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक इस बात से खुश हैं कि उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘कागज” लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही पूरी हो गई थी फिल्म को अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत करेंगे

अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक इस बात से खुश हैं कि उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘कागज” लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले ही पूरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म जब कभी भी रिलीज होगी, कामयाब साबित होगी। ‘‘कागज” आजमगढ़ के भारत लाल उर्फ लाल बिहारी के जीवन पर आधारित है जिन्होंने खुद को जिंदा साबित करने के लिए 18 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

फिल्म को अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत करेंगे। कौशिक ने केहा कि वह सलमान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने फिल्म में “भरोसा’’ किया और प्रस्तुतकर्ता के तौर पर फिल्म में शामिल हुए। इस फिल्म के साथ कौशिक छह साल बाद निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को साक्षात्कार में बताया, “सलमान को यह कहानी तब सुनाई थी जब मैं ‘भारत’ के लिए उनके साथ माल्टा में शूटिंग कर रहा था और उनको यह कहानी काफी पसंद आई थी।

‘कागज’ को हमारी फिल्म ‘तेरे नाम’ की तरह ही याद किया जाएगा।” कौशिक ने कहा कि टीम इस फिल्म को मई के दूसरे हफ्ते में रिलीज करना चाहती थी लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते सब कुछ रुक गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब ‘कंटेंट ही सबकुछ है’ के समय में, मेरे हाथ में शानदार विषय है जो पंकज त्रिपाठी जैसे महान अभिनेता और सलमान जैसे कमाल के प्रस्तुतकर्ता के साथ तैयार है।” उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि जिस भी तरीके से जब भी हम फिल्म को रिलीज कर पाएंगे, ‘कागज’ अपना असर छोड़ेगी और विजेता साबित होगी।’’ 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!